फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   electricity nigam, haryana, rohtak, meter, electric, crime, police

निंदाना में पुलिस लेकर मीटर बाहर लगाने गए थे अफसर, महिलाओं ने एक न सुनी, सभी को उल्टे पैर दौड़ाया

Wed, 27 Jul 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 27 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
electricity nigam, haryana, rohtak, meter, electric, crime, police
विरोध के चलते निंदाना से बैरंग लौटा बिजली निगम का भारी भरकम अमला - फोटो : amar ujala
बिजली मीटर घरों के बाहर लगाने की योजना खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव निंदाना में ही सिरे नहीं चढ़ पा रही है। बिजली निगम के आला अधिकारी मंगलवार को भारी भरकम अमले और पुलिस बल के साथ निंदाना गांव में मीटर बाहर लगाने पहुंचे थे। लेकिन महिलाओं ने पूरी टीम को उल्टे पैर दौड़ा दिया। ग्रामीणों ने बिजली मीटर घर के बाहर लगवाने से मना कर दिया और पुलिस ने विरोध के चलते कोई जोखिम नहीं उठाया। नतीजतन स्थानीय आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके की नजाकत देख लौट आए।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल में 24 घंटे बिजली देने की म्हारा गाम, जगमग गाम योजना के तहत ही बिजली निगम अधिकारी मंगलवार दोपहर को सांसद आदर्श गांव निंदाना में पुलिस बल सहित पहुंचे। निगम कर्मियों ने गांव में मेन रोड पर ही अस्पताल के पास योजना के तहत ग्रामीणों को बिजली के मीटर घर के बाहर लगवाने की बात कही। लेकिन ग्रामीणों ने योजना का खुला विरोध कर दिया। महिलाओं ने दो टूक कह दिया कि वे मीटर घरों से बाहर नहीं लगने देंगी। ग्रामीणों के रवैये को देखते हुए कर्मचारी पीछे हट गए। सूचना मिलते ही एसडीएम प्रदीप अहलावत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। एसडीओ सचिन दहिया ने बताया कि निगम की गांव में बिजली मीटर घरों के बाहर लगाकर बिजली सप्लाई बेहतर करने की योजना है। लेकिन ग्रामीण साथ नहीं दे रहे। उन्होंने बताया कि योजना को सिरे चढ़ाने के लिए ग्रामीणों से दोबारा संपर्क किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार राकेश मलिक, डीएसपी व एसएचओ गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed