{"_id":"6a0a1c05582bf6b6920f8dfe","slug":"electricity-corporation-on-alert-ahead-of-extreme-heat-arrangements-being-strengthened-to-prevent-power-cuts-rohtak-news-c-197-1-snp1015-154159-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भीषण गर्मी से पहले बिजली निगम अलर्ट, कटौती रोकने को मजबूत की जा रही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भीषण गर्मी से पहले बिजली निगम अलर्ट, कटौती रोकने को मजबूत की जा रही व्यवस्था
विज्ञापन
गोहाना में गर्मी के बीच बिजली संकट से बचाने की तैयारी में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाते हुए निगम
गोहाना। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते भार और बार-बार लगने वाले बिजली कटों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली निगम ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। जर्जर बिजली खंभों और पुरानी लाइनों को बदलकर आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है।
बिजली निगम ने इस बार गर्मी के मौसम को देखते हुए कुल 50 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने की योजना तैयार की है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों के फीडरों पर 200 केवीए क्षमता के 17 ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। वहीं ग्रामीण घरेलू बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए 100 केवीए क्षमता के 26 ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार जिन क्षेत्रों में हर वर्ष अधिक भार की समस्या सामने आती है, वहां विशेष रूप से क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके। विभाग अब तक करीब 350 बिजली खंभे बदल चुका है।
विज्ञापन
इसके अलावा ओवरलोड और बार-बार फ्यूज उड़ने जैसी समस्याओं से निपटने के लिए 91 किलोमीटर लंबे कंडक्टर भी बदले गए हैं। विभाग का कहना है कि गर्मियों में बढ़ते भार के कारण कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए अब लाइनों और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
गोहाना बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता राज सिंह सिंहमार ने बताया कि वर्तमान में पावर हाउस पर 3, 20, 628 किलोवाट का भार चल रहा है। पूरे गर्मी सीजन के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के अनुसार अधिकृत भार बढ़वा लें, ताकि विभाग वास्तविक मांग के अनुरूप बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर सके।