फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity Corporation installed transformers in Chaupal, now demanding money to remove them

Rohtak News: बिजली निगम ने चौपाल में ट्रांसफॉर्मर लगाए, अब हटाने के लिए मांग रहे रुपये

Sun, 05 Apr 2026 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation installed transformers in Chaupal, now demanding money to remove them
06-बोहर के अठगामा भवन में बिजली निगम ने लगाए 4 ट्रांसफॉर्मरों का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत : ग्
रोहतक। बिजली निगम ने बोहर के अठगामा भवन में चार ट्रांसफॉर्मर लगाए थे जिससे स्थानीय लोग व अठगामा प्रतिनिधि परेशान हैं। लोगों ने इनको हटाने के लिए गुहार लगाई तो बिजली निगम रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन

बोहर के वार्ड-10 मेलवान पाना में सार्वजनिक अठगामा भवन है। इसमें बिजली निगम की ओर से चार पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से इनको को हटाने के लिए उपायुक्त और बिजली निगम को 12 मार्च को शिकायत दी है लेकिन बिजली निगम ने 30 मार्च को पत्र जारी किया।
विज्ञापन

कहा कि ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग एस्टिमेट राशि का खर्च वहन करने के लिए शिकायतकर्ता कार्यालय में राशि व सहमति पत्र जमा करवाएं ताकि ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट किए जा सकें। वहीं बोहर अठगामा प्रधान अजपाल नांदल और कुलदीप नांदल का कहना कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में हादसों की संभावना बढ़ रही है। लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
भवन के अंदर से ट्रांसफॉर्मरों को स्थानांतरित करने के लिए शिफ्टिंग एस्टिमेट की राशि व उचित स्थान के लिए ग्रामीणों से मांग की गई है। जैसे ही कार्यालय में सहमति पत्र पहुंचेगा, काम शुरू कर दिया जाएगा। -मनीष, एसडीओ, उपमंडल भालौठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article