फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electric buses expected to start operating next month

Rohtak News: अगले माह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद

Sat, 22 Jun 2024 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electric buses expected to start operating next month
रोहतक। शहरवासियों समेत विश्वविद्यालय व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विभाग का दावा है कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस स्टैंड पर 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार जुलाई माह में अलग-अलग रुटों पर पांच नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 132 केवी की हाईटेंशन लाइन डालकर तैयार हो चुकी है। अब सिर्फ ट्रांसफार्मर लगना ही बाकी बचा है। जल्द ही इनका संचालन होने से आमजन को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पांच इलेक्ट्रिक बसों के लिए सिर्फ एक चार्जिंग प्वाइंट लगाया जाएगा। एक बस फुल चार्ज होने पर 4 से 5 घंटे का समय लेती है। पूरी तरह से चार्ज होने पर बस 200 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए सभी लाइन अंडरग्राउंड बिछा दी गई है। बसों के ऑपरेशनल स्टाॅफ के लिए दो रूम बस स्टैंड पर तो दो रूम वर्कशॉप के अंदर निर्धारित किए गए हैं। जल्द ही पांच नई इलेक्ट्रिक बसें भी बस स्टैंड पर भेज दी जाएगी लेकिन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक बस ग्रामीण रूट पर भी चलाई जा सकती है। लेकिन किस रूट पर यह बस चलाई जानी है इसके लिए ग्रामीण रूट निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अभी सिर्फ ट्रांसफार्मर लगना बाकी है, और बसों का बस स्टैंड पर आना शेष है।
सुरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed