फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Election, rohtak

गोकर्ण पुलिस चौकी में हंगामा, भीड़ बढ़ने पर स्कूटी छोड़कर भागे युवक

Mon, 21 Oct 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Election, rohtak
रोहतक। मतदान की पूर्व संध्या व देर रात जिले के चारों हलकों में सियासी गतिविधियों असामान्य रहीं। दोपहर बाद जहां गढ़ी सांपला हलके के गांव खिड़वाली में चंद युवकों ने भाजपा प्रत्याशी सतीश नांदल का रास्ता रोकने का प्रयास किया, वहीं रोहतक शहर में भाजपा व कांग्रेसी कार्यकर्ता एक-दूसरे पर शराब बांटने का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। पुलिस ने गांधी कैंप व गोकर्ण चौकी पुलिस इलाकेे में जांच पड़ताल की। कैंप में जहां मकान के अंदर दवाइयां मिलीं, जबकि गौकर्ण चौकी एरिया में मारपीट का मामला सामने आया। माहौल को देखते हुए आधी रात के बाद भी प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने एरिया में सक्रिय रहे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देर रात सूचना मिली कि गांधी कैंप में एक मकान पर ताला लगा है, जिसमें शराब की पेटियां रखी हैं। डीएसपी गोरखपाल के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मकान का ताला खोलकर जांच की तो पेटियों में दवाइयां मिलीं। अब पुलिस जांच कर रही है कि ये दवाइयां लाइसेंसी हैं या नहीं। वहीं, देर रात बाबरा मोहल्ले की सोल्गर वाली गली की महिलाएं व पुरुष गोकर्ण चौकी पहुंचे। लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग शराब के नशे में थे और पैसे देने की कोशिश की। विरोध करने पर झगड़ा करने लगे और भीड़ एकत्रित होने पर स्कूटी छोड़कर चले गए। मोहल्ले के लोग स्कूटी लेकर गोकर्ण चौकी में पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, गढ़ी सांपला-किलोई हलके के गांव खिड़वाली गांव में रविवार को दिन में भाजपा प्रत्याशी सतीश नांदल कार्यकर्ता के घर गए थे, जहां कार्यकर्ता के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। जब वे लौट रहे थे तो कुछ युवकों ने काफिला रोक लिया। पुलिसकर्मियों व वरिष्ठ ग्रामीणों ने उनको हटाकर काफिले को निकलवाया। इतना ही नहीं, महम व कलानौर हलकों में भी देर रात तक प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने एरिया में अलर्ट रहेे।
विज्ञापन

गांधी कैंप के एक मकान में शराब रखी होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दवाइयां मिलीं।
- गोरखपाल, डीएसपी
बाबरा मोहल्ले की सोलगर वाली गली से महिलाएं व कुछ युवक आए और शिकायत दी कि उनको पैसे देने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। भीड़ एकत्रित होने पर युवक मौके पर स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, प्रभारी गोकर्ण पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed