फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Election campaign in Haryana based on taunts, Congress and BJP attack each other, sharp attacks continue on X

हरियाणा में छींटाकशी के सहारे चुनाव प्रचार: कांग्रेस व भाजपा एक-दूसरे पर हमलावार, एक्स पर जारी हैं तीखे हमले

Thu, 26 Sep 2024 08:49 AM IST
नवीन दलाल देवेन्द्र दीक्षित, रोहतक (हरियाणा)
देवेन्द्र दीक्षित, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Sep 2024 08:49 AM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस से अधिक भाजपा पोस्ट शेयर करती है। कांग्रेस दिन में औसतन जहां 20 से 22 पोस्ट शेयर और अपलोड करती है। वहीं, भाजपा 28 से 30 पोस्ट एक दिन में शेयर कर रही है। इस मामले में आम आदमी पार्टी का एक्स पेज भी काफी सक्रिय है।

विज्ञापन
Election campaign in Haryana based on taunts, Congress and BJP attack each other, sharp attacks continue on X
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणवी कहावत है, ''नेक्की नौ कोस, बदी सौ कोस'' यानी अच्छाई की अपेक्षा बुराई जल्दी फैलती है। विधानसभा चुनाव में उतरे हरियाणा के राजनीतिक दल इसी कहावत को चरितार्थ करने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा और कांग्रेस अपनी योजनाएं और चुनावी मेनिफेस्टो बताने के बजाय विरोधी की बुराइयों और छींटाकशी में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हरियाणा कांग्रेस के ऑफिशियल पेज पर हर दूसरी पोस्ट भाजपा विरोधी होती है। कांग्रेस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल के मीम्स तक बना रखे हैं। पार्टी कार्यकर्ता इन्हें खूब शेयर कर रहे हैं। कांग्रेस ने ''ए दिल है मुश्किल'' बाॅलीवुड फिल्म का गाना ''अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना...'' पर नायब सैनी का चेहरा लगाकर मीम्स बनाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे खूब शेयर कर रहे हैं और रीपोस्ट कर मजे ले रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस ने गुरु चेला शीर्षक से एक पोस्टर शेयर किया है, इसमें टैगलाइन दिया है हैशटैग... अक्तूबर आठ, भाजपा सपाट।
विज्ञापन


भाजपा भी अपनी धुर-विरोधी कांग्रेस की बुराई करने में पीछे नहीं है। एक पोस्ट में भाजपा लिखती है, झूठा है तेरा वादा, वादा तेरा वादा, तेरे वादे पे मारा गया... हिमाचल सीधा साधा। वहीं, एक अन्य पोस्ट में लिखा है कांग्रेस यानी- लूट, झूठ और झांसा की गारंटी...। कांग्रेस के नेता पर्ची-खर्ची सिस्टम वापस लाने का खुला एलान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस प्रत्याशियों के हाल ही में वायरल वीडियो का जिक्र है। वहीं, भाजपा कांग्रेस को दलितों के मुद्दे पर भी लगातार घेर रही है। एक पोस्ट में भाजपा लिखती है, जब भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री थे तो हरियाणा में दलितों की क्या हालत थी, ये कुमारी सैलजा के बयानों से पता चलता है। इसमें समाचार पत्रों की कई कतरनें लगाई गई हैं, जिनमें सैलजा ने बयान दिए थे। भाजपा के एक्स पेज पर कांग्रेस को मिर्चपुर कांड की याद दिलाई जा रही है।

हुड्डा और सैलजा की तनातनी पर भी लिए जा रहे मजे
सोशल मीडिया पर यूजर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा के बीच चल रही तनातनी का भी खूब मजा ले रहे हैं। दो दिन पहले सैलजा को हुड्डा ने बधाई दी। हुड्डा लिखते हैं, कांग्रेस महासचिव, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद बहन कुमारी सैलजा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पर एक यूजर ने लिखा है, भावी मुख्यमंत्री भी लिख देते हुड्डा साहब, साथ में हंसने वाला इमोजी शेयर कर रखा है।


कांग्रेस से अधिक भाजपा डाल रही पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस से अधिक भाजपा पोस्ट शेयर करती है। कांग्रेस दिन में औसतन जहां 20 से 22 पोस्ट शेयर और अपलोड करती है। वहीं, भाजपा 28 से 30 पोस्ट एक दिन में शेयर कर रही है। इस मामले में आम आदमी पार्टी का एक्स पेज भी काफी सक्रिय है। आप की तरफ से प्रतिदिन 23 से 25 पोस्ट अपलोड और शेयर किए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्रीय दलों की बात करें तो इंडियन नेशनल लोकदल दिन में आठ से 10 पोस्ट शेयर कर रहा है। इस मामले में सबसे युवा पार्टी जननायक जनता दल की सक्रियता काफी कम है। पार्टी के पेज पर दिन में एक या दो पोस्ट ही शेयर या अपलोड किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed