फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Elderly injured due to sudden opening of car window

Rohtak News: अचानक कार की खिड़की खोलने से बुजुर्ग घायल

Sat, 27 Apr 2024 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly injured due to sudden opening of car window
रोहतक। नए बस स्टैंड के नजदीक कार चालक की मामूली लापरवाही एक बुजुर्ग पर भारी पड़ गई। अचानक खिड़की खोलने पर स्कूटी सवार बुजुर्ग सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। बाबरा मोहल्ला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका मकान गौड़ कॉलेज के नजदीक है। पिता होशियार सिंह घर से स्कूटी पर सवार होकर निजी कार्य से नए बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सुखपुरा चौक से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के पास एक युवक ने कार को सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। न ही इंडिकेटर जला रखा था और न ही कोई अवरोधक लगाया था। जब उसके पिता कार के बराबर से निकलने लगे तो अचानक खिड़की खोल दी। इससे स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। कार चालक उसके घायल पिता को पीजीआई में छोड़कर फरार हाे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed