फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight infected including doctors and nurses, one old man died

डॉक्टर व नर्स समेत आठ संक्रमित, एक वृद्ध की मौत

Thu, 10 Jun 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eight infected including doctors and nurses, one old man died
जिले में 70 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को इकाई अंक पर पहुंचा। इसके साथ ही रिकवरी रेट भी 97 फीसदी पहुंच गया है। जिले में बुधवार को एक डॉक्टर व नर्स समेत आठ लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं एक संक्रमित वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जिले में 244 सक्रिय मरीजों में से 93 का अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 151 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं, पीजीआई में दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में 1286 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिले में कोरोना संक्रमण दर 5.73 प्रतिशत और रिकवरी रेट 97 पर पहुंच गया है। पीजीआईएमएस के जनसंपर्क विभाग में कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया पीजीआई में 75 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं, जिनमें से गंभीर हालत होने की वजह से 21 संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के सात मरीजों हुआ ऑपरेशन
पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 195 मरीज भर्ती हैं। इनमें से सात का बुधवार को ऑपरेशन किया गया। जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज के अनुसार प्रदेश सरकार से ब्लैक फंगस के रोगियों के लिए लगातार दवाएं भेजी जा रही हैं। बुधवार को 200 से अधिक इंजेक्शन भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed