फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   education

तीनों विश्वविद्यालयों में अब तक दाखिले के लिए नहीं आया एक भी विदेशी विद्यार्थी

Fri, 04 Dec 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
education
कोरोना संकट का असर शिक्षण संस्थानों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी पड़ा है। कोरोना संकट के चलते ऐसा पहली बार हुआ है, जब अन्य देशों के विद्यार्थियों ने जिले के तीनों विश्वविद्यालयों (गुजवि, हकृवि और लुवास) से दूरी बना ली है। दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद भी अब तक किसी विदेशी विद्यार्थी ने एडमिशन के लिए इच्छा नहीं जताई। हालांकि आगामी दिनों में भी विदेशी विद्यार्थियों के इच्छा जताने पर दाखिले किए जाने का विशेष प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि हर वर्ष तीनों विवि में करीब 20 से अधिक विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। कोरोना संकट के चलते विवि प्रशासन भी विदेशों में प्रभावी तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए। ऐसे में इस बार किसी भी विदेशी विद्यार्थी ने हिसार के विश्वविद्यालयों में दाखिले को लेकर रुचि नहीं दिखाई। जिले के तीनों विश्वविद्यालयों में फिलहाल विभिन्न देशों के करीब 81 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें अधिकांश विद्यार्थी स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं या पीएचडी शोधार्थी हैं। एचएयू और लुवास में 57 विदेशी विद्यार्थी हैं। इनमें 26 लड़कियां हैं, जो भूटान, नेपाल, तंजानिया, म्यांमार और जिंबाब्वे से हैं। वहीं, 31 लड़के हैं, जो अफगानिस्तान, भूटान, नाइजीरिया, म्यांमार, श्रीलंका, इथोपिया, मोजांबिक और केन्या से हैं। गुजवि में 24 विदेशी विद्यार्थी हैं, जो इथोपिया, बांग्लादेश और नेपाल से हैं।
विज्ञापन

कोट
कोरोना के चलते अब तक एक भी विदेशी विद्यार्थी दाखिले के लिए नहीं आया है। अगर किसी विद्यार्थी का आग्रह आता है तो उसका दाखिला किया जाएगा। इसके लिए हम सरकार से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. समर सिंह, कुलपति, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed