फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   education, mdu, jind university, university, rohtak, bed, student, haryana rohtak

जींद यूनिवर्सिटी आने के लिए बीएड कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों को लगानी होगी लंबी दौड़

Tue, 03 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 03 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
education, mdu, jind university, university, rohtak, bed, student, haryana rohtak
विद्यार्थियों को परेशानियों झेलनी होगी - फोटो : Demo pic
रोहतक। प्रदेश के सभी बीएड कॉलेज जींद यूनिवर्सिटी से संबद्ध होने के बाद संबंधित कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों को अब लंबी दौड़ लगानी पड़ी। इससे समय तो अधिक लगेगा ही पैसा भी व्यर्थ में खर्च होगा, विद्यार्थियों को परेशानियों झेलनी होगी वह अलग। अभी तक प्रदेश के बीएड कॉलेज एमडीयू, कुरुक्षेत्र और सिरसा यूनिवर्सिटी के अधीन थे।
विज्ञापन


दरअसल, अभी तक एनसीआर की तरफ के कॉलेज रोहतक, हिसार की तरफ के कॉलेज सिरसा और पंचकूला और पानीपत आदि के कॉलेज कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अधीन थे, लेकिन अब सभी कॉलेजों को जींद यूनिवर्सिटी के अधीन कर दिया गया है। इससे इन कॉलेजों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। मेवात और पलवल आदि की तरफ से आने वाले कॉलेजों को लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करके जींद यूनिवर्सिटी तक पहुंचना होगा, जबकि इन कॉलजों के लिए एमडीयू अधिक पास पड़ती है। वहीं, सिरसा के कॉलेजों को भी करीब 150 किलोमीटर दूर भागना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी पंचकूला और कुरुक्षेत्र आदि जिले के कॉलेजों की होगी। उन्हें भी यूनिवर्सिटी में आने के लिए करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed