फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   economics girl will be change panchayat elections mathematics

अर्थशास्त्री बिटिया ने बदला अजायब खास का चुनावी गणित

Sat, 16 Jan 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 16 Jan 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
जैसा नाम, वैसी जंग। अजायब खास की खास चुनावी जंग। यहां अर्थशास्त्र से एम. ए. कर रही एक बेटी ने दशकों पुराना चुनावी गणित बदल दिया है। रिटायर्ड फौजी की बेटी मनीषा चुनावी मैदान में चाची-ताई को पूरी टक्कर दे रही है
विज्ञापन




पंचायत की 1660 वोटों को लेकर तीन प्रत्याशी पूरा गुणा-भाग बैठा रहे हैं। अजायब खास पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां का चुनावी माहौल कुछ जुदा दिख रहा है। पूर्व सरपंच बिजेंद्र ने अपनी पत्नी नवीता को चुनावी जंग में उतारा है तो दूसरी प्रत्याशी सुरेश की पत्नी सुनीता हैं
विज्ञापन




इनके बीच ही रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र की 22 वर्षीय बेटी मनीषा खूब जोड़ तोड़ बैठा रही है। त्रिकोणीय चुनावी जंग में दो तजुर्बे वाली महिलाएं हैं तो एक एमडीयू स्टूडेंट। ऐसा नहीं है कि मनीषा अपने पिता के बलबूते ही मैदान में हो, वह खुद भी अपनी सहेलियों के साथ चुनाव प्रचार के लिए जाती रही
विज्ञापन
विज्ञापन




दावा है कि अगर वह सरपंच बनती है तो वह अपनी अर्थशास्त्र की पढ़ाई का पूरा इस्तेमाल करके सबसे पहले गांव का ऐसा बजट तैयार करेगी, जिससे विकास में कोई रुकावट नहीं आए। लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed