{"_id":"6106f3748ebc3e846d3d1352","slug":"echo-of-imt-blast-reaches-delhi-rohtak-news-rtk619689111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तक पहुंची आईएमटी धमाके की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली तक पहुंची आईएमटी धमाके की गूंज
विज्ञापन
आईएमटी में घटनास्थल का मुआयना करती एनआईए की टीम। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस समारोह से 14 दिन पूर्व खरावड़ आईएमटी में हुए विस्फोट के धमाके की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली से एनआईए की चार सदस्यीय टीम रविवार को खरावड़ पहुंची। टीम ने मोर्चा संभालते हुए घटना स्थल व आईएमटी का चप्पा-चप्पा खंगाला। इलाके में करीब 40 मिनट का सघन जांच अभियान चलाकर मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया। इस काम में चंडीगढ़ से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने भी सहयोग किया। एनआईए ने पीजीआई में उपचाराधीन घायल राजकुमार से मुलाकात कर घटना की जानकारी जुटाई।
एएसपी सांपला कृष्ण कुमार की देखरेख में रविवार को एनआईए की टीम ने इलाके का जायजा लिया। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे खरावड़ पहुंची एनआईए की टीम ने करीब 40 मिनट तक जांच पड़ताल की। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद टीम खरावड़ गांव पहुंची। यहां गांव के लोगों से बातचीत कर पुरानी गतिविधियों व पुराने बम विस्फोट की जानकारी जुटाई। इस टीम के साथ जिला पुलिस, एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया के अलावा चंडीगढ़ से आए विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। यहां से टीम पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंची। यहां उपचाराधीन राजकुमार से मुलाकात कर उससे घटना की जानकारी ली। घायल ने करीब छह से सात मिनट की इस मुलाकात में अपने दोस्तों के साथ आईएमटी इलाके में घूमने आने व हैंडपंप के पास पड़ी पॉलिथीन उठाने पर हुए विस्फोट की कहानी विस्तार से बताई। इसके बाद टीम दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस दिल्ली की ओर रवाना हो गई।
खरावड़ से 60 किलोमीटर दूर है दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली खरावड़ से महज 60 किलोमीटर दूर है। जबकि लाल किला करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहीं पर देश की स्वतंत्रता का जश्न हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। इस समारोह से पूर्व खरावड़ में हुए विस्फोट को गंभीरता से लिया जा रहा है। यही वजह है कि एनआईए की टीम रविवार को मामले में जांच पड़ताल करने खरावड़ पहुंची।
विज्ञापन
मामले को गंभीर बनाता एनआईए का हस्तक्षेप
खरावड़ विस्फोट मामले में एनआईए का हस्तक्षेप मामले की गंभीरता को दर्शा रहा है। टीम का खरावड़ आना और मामले की अपने स्तर पर जांच पड़ताल करना इसे गंभीर बनाता है। विस्फोट मामले के तार देशद्रोही ताकतों से जुड़े हैं या नहीं, यह भविष्य के गर्भ में है। टीम इस पहलू को ध्यान में रखकर भी काम कर रही है। फिलहाल किसी भी तरह की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए एनआईए भी मामले को हल्के में न लेकर पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
विस्फोट मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। किसी भी पहलू को छोड़ा नहीं जा रहा है। इसी कड़ी में एनआईए की टीम दिल्ली से जांच के लिए पहुंची है। टीम अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल हर संदिग्ध जगह व अन्य तथ्यों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने जिला पुलिस के साथ इलाके में सघन जांच अभियान भी चलाया है। सुरक्षा के लिहाज से हर कदम उठाया जा रहा है।
- कृष्ण कुमार, एएसपी सांपला