{"_id":"611439968ebc3efcde1faabd","slug":"ebola-hotel-vandalized-fatal-attack-on-employee-rohtak-news-rtk620699791","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबोला होटल में तोड़फोड़, कर्मचारी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इबोला होटल में तोड़फोड़, कर्मचारी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मेडिकल मोड़ स्थित इबोला होटल में बुधवार को बर्थ-डे पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद 20 से 25 युवकों ने हथियारों से लैस होकर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने होटल के नीचे खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़े दिए। वहीं, काउंटर पर मौजूद कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के केस दर्ज कर लिया है। आरोपी झज्जर के बताए गए हैं।
बार में काउंटर पर मौजूद कर्मचारी गौरव कत्याल के दोस्त अजय ने बताया कि बार उसके मौसी के लड़के लोकेश गुलिया का है। दोपहर करीब 3 बजे चार युवक बर्थ-डे पर पार्टी करने आए थे। इसी दौरान बार में दूसरी मंजिल पर महिला ग्राहक भी आई हुईं थीं। उन्होंने बताया कि युवक जबरन दूसरी मंजिल की तरफ जा रहे थे। उन्हें जाने से रोका गया तो वे गुस्सा गए। इसके बाद वे गाली गलौज करने लगे। इसकी सूचना मालिक को दी गई। बाद में युवकों को पार्टी खत्म करवाकर भेज दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही 20 से 25 युवक लाठी, डंडों व हथियारों से लैस होकर वहां आ गए। आते ही होटल के नीचे खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद ऊपर काउंटर पर मौजूद गौरव कत्याल पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने गौरव के सिर में डंडे से कई बार प्रहार कर दिए। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। 20 से ज्यादा टांके आए हैं।
इबोला बार में झगड़े की सूचना मिली थी। बार मालिक लोकेश गुलिया की शिकायत पर 20 से 25 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गोली चलने की सूचना नहीं है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट से गोली लगने के बारे में पता चल सकेगी। झगड़ा बर्थ-डे पार्टी पर कहासुनी के चलते हुआ है। आरोपी झज्जर के बताए गए हैं।
विज्ञापन
निकेश दहिया, एसआई चौकी प्रभारी माडल टाउन