फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   earthquake in haryana, people came out of homes, rohtak, haryana

कांपी धरती, घर से बाहर निकले लोग

Sun, 11 Sep 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 11 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
 earthquake in haryana, people came out of homes, rohtak, haryana
रात 8.57 बजे हिली धरती, कहीं से नुकसान की सूचना नहीं
जिले में रात करीब नौ बजे आए भूकंप के झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। इस समय अधिकतर लोग अपने-अपने घरों में थे। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आये और भूकंप के बारे में चर्चा करते रहे। हालांकि इस बीच कहीं से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। लोग देर रात तक सड़क पर भूकंप के बारे में चर्चा करते रहे। दहशत की वजह से कई लोग देर तक अपने घरों में नहीं गये।
विज्ञापन


देव कॉलोनी के रहने वाले डॉ. डीएस कपूर ने बताया कि जिस समय भूकंप आया वह घर में बैठे खाना खा रहे थे। इसी बीच घर में रखा सामान हिलने लगा। कुछ सेकेंड में पूरा परिवार घर से बाहर आ गया। बाद में माहौल सामान्य होने पर परिवार घर के अंदर गया, लेकिन दहशत का माहौल बना रहा। मॉडल टाउन में रहने वाली ज्योति ने बताया कि चंद सेकेंड के भूकंप ने हड़कंप मचा दिया। गली के लोग मकानों से बाहर आ गए। लगभग एक घंटे बाद लोग घरों में गए। देव कॉलोनी के पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राएं भी बाहर आ गए थे। काफी देर बाद सभी ने राहत की सांस ली। देर रात तक लोगों में भूकंप चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि इस बीच कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed