फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to the formation of a low pressure area in the north of Pakistan, there was no rain in south-west Haryana.

पाकिस्तान के उत्तर में कम दबाव क्षेत्र बनने से दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में नहीं हुई बारिश

Sat, 09 Jul 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Due to the formation of a low pressure area in the north of Pakistan, there was no rain in south-west Haryana.
रोहतक। पाकिस्तान के उत्तर में कम दबाव क्षेत्र बनने से दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में बारिश नहीं हो पाई। जबकि बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाओं के उत्तराखंड की तरफ से आने के कारण हरियाणा के उत्तर क्षेत्र के जिले यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल आदि में हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि जिले में जारी रेड अलर्ट के बावजूद मानसून सात व आठ जुलाई को लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला पाया। इसकी वजह पाकिस्तान के उत्तर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाएं रही। ये गुजरात, राजस्थान से होते हुए पाकिस्तान की ओर बढ़ गई। इससे पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में बारिश हुई तथा हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून टर्फ जैसलमेर, कोटा, जबलपुर, कलिंगापट्नम से होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आने तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनेगा। इससे अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं राज्य की तरफ आने की संभावना है, इसके चलते नौ जुलाई रात्रि से 11 जुलाई तक तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed