फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to the driver dozing off, the canter collided with a truck in the other lane, two drivers died

Rohtak News: चालक को नींद की झपकी आने से कैंटर ने दूसरी लेन में ट्रक को मारी टक्कर, दो चालकों की मौत

Sat, 23 Nov 2024 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to the driver dozing off, the canter collided with a truck in the other lane, two drivers died
23सीटीके29..राम कृष्ण यादव उर्फ अमित। फाइल फोटो
रोहतक/ सांपला। चुलियाना मोड़ पर चालक को नींद की झपकी आने से कैंटर असंतुलित होकर दूसरी लेन में आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के बाद कैंटर पलट गया। दोनों के चालक-परिचालक केबिन में फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हाइड्रा की मदद से कैबिन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पीजीआई भेजा। जहां पर दोनों चालकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि ट्रक परिचालक का अभी इलाज चल रहा है। वहीं, परिचालक की ओर से कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सांपला पुलिस ने बताया शनिवार रात करीब तीन बजे चुलियाना मोड़ के पास बंद बॉडी के कैंटर चालक नंदू को नींद की झपकी आ गई। इस दौरान कैंटर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाकर ट्रक से भिड़ गया। ट्रक चालक राम कृष्ण यादव उर्फ अमित सिकंदराबाद से लोहे के पाइप भरकर राजस्थान के नोंख जा रहा था। टक्कर के बाद कैंटर पलट गया, जबकि ट्रक का कैबिन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के कैबिन में चालक-परिचालक फंस गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से कैबिन में फंसे चालक-परिचालक को बाहर निकाल कर रोहतक पीजीआईएमएस पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक भिवानी जिले के सरल गांव के राम कृष्ण यादव उर्फ अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि भिवानी के कालौद निवासी परिचालक राजेश घायल हो गया। वहीं, कैंटर चालक राजस्थान के साखर मना पटठी निवासी नंदू की भी मौत हो गई। परिचालक राजेश की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कैंटर ने डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई है। ट्रक परिचालक घायल हुआ है। उसी की शिकायत पर कैंटर चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, थानाप्रभारी निरीक्षक सांपला।

23सीटीके29..राम कृष्ण यादव उर्फ अमित।  फाइल फोटो

23सीटीके29..राम कृष्ण यादव उर्फ अमित। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed