फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to rivalry, a murderous attack was carried out on a young man from Karautha.

Rohtak News: करौथा के युवक पर रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला

Sat, 27 Apr 2024 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, a murderous attack was carried out on a young man from Karautha.
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर आईजी ऑफिस के नजदीक करौंथा गांव के युवक हिमांशु पर ऑफिस की रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया है। इस संबंध में पीजीआईएमएस थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

करौंथा गांव निवासी हिमांशु ने बताया कि वीरवार शाम को वह सुनारियां गांव से रोहतक शहर में आ रहा था। जब वह बालचंद चौक से रुपया चौक की तरफ जा रहा था। तभी रुपया चौक से पहले एक सफेद रंग की कार में चार-पांच युवक सवार होकर आए। उन्होंने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी नहीं रोकी और दिल्ली बाईपास की तरफ चला गया। वहां जब पेट्रोल पंप के कट से गाड़ी मोड़ रहा था, तभी सामने गाड़ी अड़ा दी। कार से नीचे उतरकर करौंथा गांव के ही युवक आशीष, अंकुश, हिमांशु लाठर निवासी ठेके वाली गली शिवाजी काॅलोनी, मानिक पांचाल निवासी काठ मंडी और उनके साथ एक अन्य युवक आया। जबरन उसे नीचे उतारा और लाठी व डंडों से हमला कर दिया। साथ की गाड़ी को तोड़ दिया। सिर व मत्थे से खून बहने लगा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


भाई का आरोप-हिमांशु का का आगे बढ़ना नहीं आया रास
हिमांशु के भाई ने बताया कि उसका भाई और गांव का एक युवक दिल्ली की आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी करते हैं। अपनी मेहनत के दम पर उसका भाई आगे बढ़ गया जबकि गांव का युवक पीछे रह गया। वह इसके लिए उसके भाई को जिम्मेदार मानता है। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ हिमांशु पर हमला करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed