{"_id":"66722e715d684be8f90e9a87","slug":"due-to-lack-of-water-throat-is-getting-dry-and-mouth-is-getting-ulcers-rohtak-news-c-17-roh1020-446096-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पानी की कमी से सूख रहा गला, पड़ रहे मुंह में छाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पानी की कमी से सूख रहा गला, पड़ रहे मुंह में छाले
विज्ञापन
रोहतक। इन दिनों शरीर में पानी की कमी के कारण पेट में संक्रमण की समस्या सामने आ रही है। इससे गला सूखने के साथ-साथ मुंह में छाले पड़ रहे हैं। फिलहाल इक्का-दुक्का मरीज आ रहे हैं। मुंह में छाले होने के कई कारण हैं। इनमें पेट संबंधित संक्रमण के कारण छाले पड़ने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों से भी यह हो सकता है।
एक तरफ बुखार, दस्त, पेट दर्द के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं अब मुंह के छाले की समस्या के लोग जनरल फिजिशियन और डेंटल के पास पहुंच रहे हैं। वहीं बच्चे अलग बुखार व पेट दर्द से परेशान हैं।
दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को कार्ड बनाने, जांच कराने और औषधालय से दवा लेने के लिए लंबी कतार लग गई। ओपीडी हॉल में तीमारदारों और मरीजों अच्छी भीड़ रही। मंगलवार को नागरिक अस्पताल की कुल ओपीडी 3000 के पार रही। वहीं बच्चों की ओपीडी 100 के पार रही। इसमें ज्यादातर बच्चे पेट दर्द, उल्टी व दस्त रहे। बच्चों का पेट दर्द और बुखार से रो-रोकर बुराहाल रहा। वहीं शरीर में पानी की कमी और कमजोरी वाले बच्चों भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीज ज्यादा आ रहें हैं। करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा मरीज इसी मर्ज के हैं। छालों के लिए मलहम दिया जाता है। इससे दर्द कम हो जाता है और मरीज को आराम मिलता है।
-डॉ. पवन, जनरल फिजिशियन, नागरिक अस्पताल