फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DSP said People involved in the funeral will be questioned, police will be deployed in the village

Rohtak News: डीएसपी बाेले-अंत्येष्टि में शामिल लोगों से होगी पूछताछ, गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई

Sat, 27 May 2023 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 03:16 AM IST
विज्ञापन
DSP said People involved in the funeral will be questioned, police will be deployed in the village
रोहतक। रिठाल नरवाल में हुई युवती की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। शुक्रवार को गांव की पंचायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी) कार्यालय पहुंची। यहां उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) को लिखित शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

इस पर डीएसपी ने कहा कि पहले जांच इस बात की होगी कि युवकी की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की। इसके लिए अंत्येष्टि में शामिल ग्रामीणों से पूछताछ होगी। घटना के बाद बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


पंचायत में नहीं पहुंचा युवक, डीएसपी से मिले ग्रामीण
इससे पूर्व शुक्रवार सुबह आठ बजे मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन वायरल वीडियो में युवती की हत्या का आरोप लगाने वाला युवक पंचायत में नहीं आया। इसके बाद सैकड़ों महिलाएं व पुरुष लघुसचिवालय आ गए। यहां तीन घंटे पंचायत बैठी रही। इसके बाद डीएसपी विवेक कुंडू को लिखित में शिकायत देकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक ने युवती का यौन उत्पीड़न किया है। साथ ही उसे ब्लैकमेल करता था। उसकी दादी की भी हत्या कर दी थी। युवती के पति से भी मारपीट करके आया। वहां भी केस दर्ज है। अब पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने महिला आयोग, डीजीपी व आईजी को भेजा पत्र, आन के लिए बताई हत्या
उधर, युवक ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग, डीजीपी व आईजी को डाक के माध्यम से पत्र भेजा। बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे वह पालिका बाजार में था। तब युवती का फोन आया था। कह रही थी वह दरवाजा बंद करके बात कर रही है। घर के अंदर कई लोग आए हुए हैं। वे उसकी हत्या कर सकते हैं। थोड़ी देर बाद फोन कट गया। उसने कई बार फोन मिलाने का प्रयास किया। शाम को करीब पांच बजे उसे पता चला कि युवती की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। जब उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। युवती की आन के लिए हत्या हुई है।

पुलिस ने ग्रामीणों को जांच में शामिल किया है। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वीडियो वायरल कर युवती की हत्या का आरोप लगाने वाले युवक को भी जांच में शामिल किया जाएगा। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विवेक कुंडू, डीएसपी

युवक ने महिला आयोग, डीजीपी व आईजी को पत्र लिखकर मामले की गहराई से जांच की मांग की है। जल्द हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सीबीआई से जांच की मांग की जाएगी। युवक के खिलाफ पहले से जो केस दर्ज हैं, वे अभी विचाराधीन हैं। किसी केस में दोषी करार नहीं दिया है।

एडवोकेट सुशील पांचाल, युवक का वकील

मंगलवार को युवती का बिना पोस्टमार्टम किया गया था अंतिम संस्कार
मंगलवार को रिठाल नरवाल गांव में एक 22 वर्षीय विवाहित युवती की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन जलती चिता से केवल हड्डियां ही बरामद हो सकीं। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया था। उधर, वीरवार को गांव के ही एक युवक की वीडियो वायरल हुई, जिसमें युवक ने आरोप लगाया कि युवती ने उसे कॉल करके बताया था कि उसकी जान को खतरा है। घर वाले कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। जवाब में दूसरे पक्ष ने पंचायत करके युवक पर आरोप लगाया कि उससे प्रताड़ित होकर युवती ने आत्महत्या की है। डीएसपी की निगरानी में सदर थाना प्रभारी हरपाल सिंह व घिलौड़ चौकी प्रभारी एसआई मुकेश मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed