{"_id":"578271834f1c1be1697f9f49","slug":"drunk-spat-kidnapped-beaten-shackled-overnight-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में कहासुनी हुई तो अगवा करके बांधकर रात भर इतना पीटा, जान चली गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में कहासुनी हुई तो अगवा करके बांधकर रात भर इतना पीटा, जान चली गई
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 11 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
killing
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार किसान के परिजनों की आशंका सच साबित हुई। करीब 10 दिन पहले ड्रेन नंबर आठ के पास मृत मिले खिड़वाली के किसान बिजेंद्र उर्फ बिंद्रा की मौत हादसे में नहीं हुई थी। मामूली कहासुनी के बाद गांव के ही तीन लोगों ने पहले उसका अपहरण किया उसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर रस्सी से बांधकर उसकी रात भर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या को हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने किसान के शव को सड़क पर और बाइक सड़क के किनारे फेंक दी थी। परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
बिजेंद्र के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए थे। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 30 जुलाई की रात बिजेंद्र के साथ शराब पी थी। इसके बाद किसी बात को लेकर आरोपी बिजेंद्र उर्फ काला, बबलू और नेशू का किसान बिजेंद्र उर्फ बिंद्रा से झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने बिजेंद्र का अपहरण कर लिया और उसे गांव में बन रहे एक मकान में ले गये। यहां आरोपियों ने रस्सी से बांधकर बिजेंद्र की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
पिटाई के कारण बिजेंद्र की मौत हो गई। एक जुलाई को तड़के जब आरोपियों की आंख खुली तो बिजेंद्र की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आरोपियों ने हत्या को हादसा बनाने के लिए बिजेंद्र का शव और उसकी बाइक को ड्रेन नंबर आठ के पास सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने मामले में बिजेंद्र उर्फ काला और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका
बिजेंद्र का शव एक जुलाई को ड्रेेन नंबर 8 के पास सड़क पर मिला था। शव से करीब 10 मीटर की दूरी पर बाइक पड़ी थी। उस समय परिजनों ने आशंका जताई थी कि बिजेंद्र की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका गया है। जबकि पुलिस ने दावा किया था कि किसी वाहन की टक्कर से बिजेंद्र की मौत हुई है। इस पर परिजनों ने हंगामा किया था। इसके बाद एसएचओ विजय कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि बिजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
नशे के दौरान आरोपियों की किसान बिजेंद्र से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। मामले में एक आरोपी नीशू फरार है, जबकि दो को जेल भेज दिया गया है।
- जयदीप, एएसआई