फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drinking water system of Meham town and Kishangarh will improve with 45 crores

Rohtak News: महम कस्बे व किशनगढ़ की 45 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Thu, 14 Aug 2025 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 14 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Drinking water system of Meham town and Kishangarh will improve with 45 crores
महम के जलघर में लगे नल से पानी भरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। वर्षों से खारा पानी पी रहे कस्बा व किशनगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए सरकार ने 45 करोड़ रुपये से व्यवस्था सुधरने की मुहिम छेड़ी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सुरजीत मलिक ने बताया कि जल्दी ही कंपनियों को कार्य दे दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सबसे पहले जुई फीडर से पानी द्वितीय जलघर तक लाने के लिए नाली का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

इसके बाद शहर के जलघर प्रथम तक पानी पहुंचाने का काम होगा। प्रथम जलघर के हौद को कंक्रीट से पक्का बनाया जाएगा। अभी तक पुराने हो चुके हौद के पानी का जमीन में रिसाव हो जाता था। इस कारण ये जल्दी खाली हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, शुगर मिल के पास बने द्वितीय जल घर में दोनों हौद पक्के कंक्रीट के बनाए जाएंगे। इससे पहले बहलबा माइनर से पानी की आपूर्ति की जाती थी लेकिन वहां से जलघर तक कम पानी पहुंच पाता था। एसडीओ ने बताया कि प्रथम जलघर में एक अन्य पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
शुगर मिल की ओर से आने वाली पाइपलाइन कुछ दूरी तक सीमेंट के पाइप की है वहां पर लोहे के पाइप लगाए जाएंगे। प्रथम जल घर की चहारदीवारी, ट्रांसफाॅर्मर, साफ जल के लिए अलग से हौद का निर्माण करने के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे।
जल घर प्रथम तक नहरी पानी पूरा न पहुंच पाने के कारण भूमिगत जल मिलाकर सप्लाई किया जाता था। भूमिगत जल खारा होने के कारण पेयजल कसौटी पर खरा नहीं उतर रहा था। लोगों की पेयजल सुधार करने की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी।

टेंडर प्रक्रिया शुरू होने पर शहर के लोगों ने खुशी जाहिर की है। अब तक लोगों को कहीं कहीं से पानी भर कर लाना पड़ता है। आसपास में पीने लायक पानी नहीं है। इस कारण इधर उधर भटकना पड़ता है। बाइक व अन्य वाहन पर लोग पानी भरकर लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed