फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drinking water supply in the city at the same time

Rohtak News: शहर में एक समय ही हो रही पेयजल सप्लाई

Thu, 14 Mar 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 14 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply in the city at the same time
रोहतक। जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग के जलघरों में पानी होने के कारण भी शहर में एक समय ही पानी की सप्लाई दी जा रही है, जिसमें कहीं पर दूषित पेयजल तो कहीं पर कम समय ही पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में राज मोहल्ला, कबीर कॉलोनी व जसबीर कॉलोनी के लोगों को पानी न मिलने से उन्हें बाहर से खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की समस्या की शिकायत विभाग को की जा चुकी है, लेकिन विभाग इसका स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। ऐसे में समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। एक समय दी जा रही सप्लाई में 10 मिनट की बढ़ोतरी भी विभाग ने की है।
विज्ञापन

रामगोपाल कॉलोनी की गली नंबर-9 व 10 में पूरा पानी नहीं मिल रहा, जो मिल रहा है वो भी दूषित है। दोनों ही जगहों के लोगों का कहना है कि कोई सुनने वाला नहीं। इसी तरह सेक्टर-1 हाउसिंग बोर्ड में भी दो दिनों से बदबूदार पानी आ रहा है। सप्लाई का पानी नहाने के लायक भी नहीं है। इस पानी में नहाने से चरम रोग हो सकते हैं। गुरुचरण पुरा निवासियों का कहना है कि करीब चार महीने हो गए हैं, सप्लाई में पहले गंदा पानी तो बाद में साफ पानी आता है। इसी तरह पाड़ा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला व बाबरा मोहल्ले में भी इसी तरह की समस्या बनी हुई है। शिकायत पर भी समाधान किया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटर एरिया में भी समय पर नहीं जा रहे पानी के टैंकर
शहर के आउटर व टेल एंड तक पानी की सप्लाई नहीं जा पा रही है। ऐसे में विभाग द्वारा रोजाना की तरह पानी के टैंकर भिजवाए जाते हैं, लेकिन आउटर एरिया में भी विभाग समय पर सप्लाई नहीं दे रहा है। लोगों को मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है या दूर दराज लगे नलकूपों से ही लाना पड़ रहा है।

वर्जन
हमारे पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है, अगर शिकायत आई है तो उसका समाधान भी किया होगा। फिर भी किसी तरह की समस्या बनी हुई है तो उसका स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा।
- आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed