फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. RK Choudhary becomes head of Association of Surgeons

Rohtak News: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स के प्रधान बने डॉ. आरके चौधरी

Wed, 10 Apr 2024 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Dr. RK Choudhary becomes head of Association of Surgeons
09सीटीके26...एसोसिएशन ऑफ सर्जनज ऑफ इंडिया की हरियाणा इकाई के प्रधान बने सर्जन डॉ आर के चौधरी। स
रोहतक। एसोसिएशन ऑफ सर्जनंस ऑफ इंडिया की हरियाणा इकाई की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस पंचकूला के एक निजी होटल में संपन्न हुई। इस कॉन्फ्रेंस में रोहतक के वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरके चौधरी को हरियाणा इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया। मौजूदा प्रधान करनाल मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. निवेश अग्रवाल ने डॉ. आरके चौधरी को कॉलर पहनाकर प्रधान पद का कार्यभार दिया।
विज्ञापन

पंचकूला सामान्य अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. विवेक भादो को आगामी प्रधान, खानपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पुष्पेंद्र मलिक को सचिव, रोहतक के वरिष्ठ सर्जन डॉ. पवनजीत रोहिला को कोषाध्यक्ष व करनाल मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर गुलशन गर्ग को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। हरियाणा मेडिकल कौंसिल के अध्यक्ष डॉ. आरके अनेजा को एएसआई की हरियाणा इकाई का संरक्षक बनाया गया। कॉन्फ्रेंस का आयोजन पंचकुला की सर्जिकल इकाई की ओर से किया गया। कॉन्फ्रेंस का विधिवत उद्घाटन हरियाणा राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रनदीप पूनिया ने किया। इसमें हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के अस्पतालों से लगभग 300 शल्य चिकित्सक व सर्जरी के 100 रेजिडेंट चिकित्सकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed