{"_id":"63446f44ae58f811996fb0ca","slug":"dr-rb-jain-retains-hold-of-the-head-by-92-votes-rohtakcity-news-rtk6604911182","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 वोटों से डॉ. आरबी जैन का प्रधानी पर कब्जा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 वोटों से डॉ. आरबी जैन का प्रधानी पर कब्जा बरकरार
विज्ञापन
चुनाव में विजयी प्रत्याशी। विज्ञप्ति
रोहतक। हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर एसोसिएशन पीजीआईएमएस व पीजीआईडीएस 2022 का चुनाव सोमवार की शाम संपन्न हो गया। यहां लगभग चार साल बाद बैलेट पेपर से चुनाव कराया गया और डॉ. आरबी जैन 92 वोटों से फिर प्रधान पद पर जीत गए हैं। अब वह सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर बने रहेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति का एक साल से भी कम समय बचा हुआ है। वहीं चुनाव में डॉ. लव शर्मा उप प्रधान व कोषाध्यक्ष डॉ. सतपाल निर्विरोध चुने गए हैं।
पीजीआईएमएस के लेक्चर थियेटर दोपहर एक में शाम चार बजे तक चुनाव प्रक्रिया मुख्य रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सुनीता सिंह व उनके सहयोगी डॉ. रजनीश कालरा व डॉ. सोनिया के नेतृत्व में संपन्न करवाई गई। इसमें कम्यूनिटी मेडिसिन के डॉ. आरबी जैन व डॉ. बीएम वशिष्ठ की कांटे की टक्कर रही। डॉ. आरबी जैन ने 92 वोट प्राप्त किए तो डॉ. वशिष्ठ ने 73 वोट प्राप्त किए। जबकि उप प्रधान डॉ. लव शर्मा को चुना गया, उनके विरोध में डॉ. जगत ने अपना नाम वापस ले लिया था। सह सचिव डॉ. उमेश यादव को 107 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी डॉ. मधु को 55 वोट मिले। सचिव पद पर डॉ. विवेक मलिक को 86 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी डॉ. प्रीति गहलौत को 76 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. सतपाल को निर्विरोध चुना गया, क्योंकि उनके विरोध में खड़ी डॉ. सविता ने अपना नाम चुनाव से वापस ले लिया। गौरतलब है कि बैलेट चुनाव में पहले डॉ. रोहतास यादव प्रधान बने थे।
ये 12 डॉक्टर बने ईसी सदस्य
डॉ. प्रशांत, डॉ. सुमित सचदेवा, डॉ. अजय श्योरान, डॉ. मोनिका, डॉ. वरूण, डॉ. मोहित दुआ, डॉ. तरूण, डॉ. महेश गोयल, डॉ. श्वेता सांगवान, डॉ. संजीव प्रसाद, डॉ. पंकज गहलौत, डॉ. प्रीति गहलौत।
विज्ञापन
वर्जन-
हम संस्थान व डॉक्टरों के हित में कार्य करते आए हैं और करते रहेंगे। इस कारण डॉक्टरों ने मुझे प्रधान पद के लिए चुना है मैं उनका आभारी रहूंगा और अधिक जिम्मेदारी से अपने पद को संभालूंगा।
- डॉ. आरबी जैन, प्रधान, एचएसएमटीए