फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Ravindra Nandal, engaged in the mission of saving water, was honored

Rohtak News: जल बचाने के मिशन में जुटे डॉ. रविंद्र नांदल को किया सम्मानित

Sun, 17 May 2026 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 May 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ravindra Nandal, engaged in the mission of saving water, was honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-14 निवासी पूर्व कृषि अधिकारी एवं जल संरक्षण के प्रति समर्पित डॉ. रविंद्र नांदल को जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुनो नहरों की पुकार मिशन ने सम्मानित किया। यह सम्मान वीरवार शाम को दिल्ली बाईपास स्थित नहर पुलों के समीप आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया था।

मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि डॉ. रविंद्र नांदल कई वर्षों से जल संरक्षण और जल स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. नांदल का कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

डॉ. रविंद्र नांदल ने कहा कि उन्होंने जल संरक्षण के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श माना है। उन्हीं के सिद्धांतों से प्रेरित होकर वे विद्यार्थियों को जल बचाने और जल स्रोतों को प्रदूषित न करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नांदल ने बताया कि पिछले 13 वर्षों में वे 254 शिक्षण संस्थानों में जाकर करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं जल स्वच्छता की शपथ दिलवा चुके हैं। कार्यक्रम में डॉ. जसमेर सिंह, अजय हुड्डा, ईश्वर सिंह दलाल, डॉ. संतलाल बुधवार, साहब सिंह, राजवीर कालीरमन, करण सिंह अहलावत, रणवीर सिंह मलिक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed