{"_id":"68ed5e549f589564dd04e1cd","slug":"dr-jyoti-head-of-the-department-of-pharmacology-received-the-lifetime-achievement-award-rohtak-news-c-17-roh1020-744495-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. ज्योति को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. ज्योति को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष व फार्मास्यूटिकल साइंसेज फैकल्टी की डीन डाॅ. ज्योति कौशल को गोवा में आयोजित गोआकाॅन सम्मेलन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने डाॅ. ज्योति को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर ये प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना गर्व का विषय है।
डॉ. ज्योति कौशल फार्माकोलॉजिस्ट और शोधकर्ता हैं। डॉ. ज्योति के 34 वर्षों से अधिक के करिअर में पथप्रदर्शक अनुसंधान, समर्पित शिक्षण और फार्माकोलॉजी विज्ञान में अद्वितीय नेतृत्व शामिल है। डॉ. ज्योति को चार बार बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
वहीं, डाॅ.राकेश मित्तल ने ई-पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रिसर्च प्रस्तुत करने पर उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। यह हार्ट फेल्योर के उपचार के लिए नई दवाई को लेकर था। डाॅ. हिमानी देशवाल को ई-पोस्टर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। डाॅ. ज्योति कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को प्राप्त करना पीजीआईएमएस के लिए गर्व की बात है।