फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Devendra again became the head, Master Japan got the command of the deputy head

Rohtak News: डाॅ. देवेंद्र फिर बने प्रधान, मास्टर जापान को उपप्रधान की कमान

Mon, 11 Nov 2024 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dr. Devendra again became the head, Master Japan got the command of the deputy head
10सीटीके36..जु जु जुत्सु  प्रतियोगिता में जीते के बाद मौजूद फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी। स
रोहतक। रविंद्र मैमोरियल वैलफेयर सोसाइटी के प्रधान डाॅ. देवेंद्र सिंह ने गांव बालंद में रविवार को सोसाइटी की 37वीं वार्षिक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने की। इस दौरान सोसाइटी का त्रिवार्षिक चुनाव भी करवाया गया। इसमें सर्वसहमति से डाॅ. देवेंद्र सिंह बालंद को फिर से सोसाइटी की कमान सौंप दी गई। मास्टर जापान को उपप्रधान, प्राचार्य पवन कादयाण को महासचिव, मास्टर रामअवतार जांगड़ा को सहसचिव चुना गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान ने कहा जिन विद्यार्थियों ने अपने स्कूल में 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन मेधावियों को शिक्षा सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, जूते व जर्सी भी दी गई। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान बनने पर पहली बार गांव बालंद में पंहुचे गुलाब सिंह दिमाना को सोसाइटी की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. राजेश तहलान, प्राचार्य पवन कादयाण, गोच्छी गांव के सरपंच प्रतिनिधी बिजेंद्र व पूर्व सैनिक संघ के खजांची रिसालदार मेजर सुखबीर सिंह अहलावत को भी सम्मानित किया गया। 2023-24 में बोर्ड की कक्षा में प्रथम आने वाले राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालंद से ही मोहिनी, सुंडाना से हिमांशी व जतिन, मायना से हर्षिता, भूमिका व अश्वनी, गरनावठी से नैनसी, ककराना से पंकज व नेहा, सुनारिया से अर्चना, काजल व तरूण, गांव करौथा से मधु, तमन्ना, अश्वनी व जुगनू, कबूलपुर से सोनम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट प्रवीण नारंग, मास्टर जितेंद्र जांगडा, डाॅ. राजबीर सिंह, एडवोकेट नवीन बडक, सतीश नंबरदार बालंद, आंनद व रामहेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed