{"_id":"661affe263d22263740a2064","slug":"dr-ambedkars-statue-installed-at-an-important-place-rohtak-news-c-17-roh1020-401876-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महत्वपूर्ण स्थान पर लगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महत्वपूर्ण स्थान पर लगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा
Sun, 14 Apr 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
13सीटीके32...शिक्षक विकास केंद्र के सामने विरोध जताते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
रोहतक। एमडीयू में डॉ. आंबेडकर टीचर्स एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को गैर महत्वपूर्ण स्थान पर लगाने के विरुद्ध रोष प्रकट किया। विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगातार शिक्षकों की मांग को दरकिनार करने व बाबा साहेब के प्रति गलत मानसिकता रखने का आरोप लगाया। शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि विवि प्रशासन ने पहले भी इमसाॅर विभाग के सामने डॉ. आंबेडकर की बस्ट (अर्ध मूर्ति) लगाने का निर्णय लिया था। इसके लिए दो बड़ी इमारतों के बीच में आदमकद मूर्ति की स्थापना नहीं होने का हवाला दिया गया। इसके लिए तकनीकी अधिकारियों से रिपोर्ट भी बनवाई गई।
विश्वविद्यालय के शिक्षकों को इसकी भनक लगी तो डॉ. आंबेडकर टीचर्स एसोसिएशन और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मडूटा) ने संयुक्त रूप से इस अपमानजनक साजिश का विरोध किया। साथ ही प्रबंधन से डॉ. आंबेडकर की आदमकद मूर्ति शिक्षक विकास केंद्र के सामने पार्क में लगाने का अनुरोध किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह ने चेतावनी दी है कि बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।