फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Double Murder in Rohtak

रोहतक के महम में आन के लिए डबल मर्डर

Thu, 18 Jun 2020 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Double Murder in Rohtak
महम के गांव फरमाणा खास में आन के लिए हत्या का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवती ने करीब छह महीने पूर्व चचेरे भाई के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बुधवार की रात को युवती के भाई ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महम से बड़ेसरा रोड पर अपनी बहन का चाकू से गला रेत दिया और लड़के का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही लड़के के गले पर धारदार हथियार से वार किया। दोनों को मृत समझ कर परिवार वाले उन्हें खेतों में छोड़कर फरार हो गए थे। मगर लड़की घायल थी। जो खेतों से किसी तरह सड़क तक आई। इसके बाद लड़की वीरवार सुबह करीब सात बजे घायल अवस्था में महम सीएचसी पहुंची तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने करीब 12 घंटे बाद युवक के शव को महम से बड़ेसरा रोड पर एक रजबाहे से बरामद किया है। महम थाना पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती ने करीब छह माह पहले रिश्ते के चचरे भाई के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से दोनों के परिवार नाखुश थे। इसको लेकर हुई पंचायत में दोनों को गांव से बाहर रहने के आदेश दिए गए थे। बुधवार की रात को लड़की के भाई ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन और उसके पति की हत्या कर दी। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब लड़की घायल अवस्था में महम सीएचसी में वीरवार सुबह करीब सात बजे पहुंची। लड़की ने डॉक्टर को उसके भाई द्वारा की उसका गला चाकू से काटने का आरोप लगाया। लड़की की हत्या के मामले में महम थाना पुलिस व लड़के की हत्या के मामले में भिवानी पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं महम थाना पुलिस ने लड़की के भाई सहित तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने वारदात कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed