फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'Don't worry daughter, keep an eye on Arjun's shield'

‘बेटी कोई चिंता ना करिये, अर्जुन की ढाल आंख पै नजर राखिए’

Tue, 03 Aug 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
'Don't worry daughter, keep an eye on Arjun's shield'
सीमा बिस्‍ला।
‘बेटी कोई चिंता ना करिये, अर्जुन की ढाल आंख पै नजर राखिए। तन्नै पूरा ध्यान आपणे खेल पै राखणा है। घर परिवार सब ठीक है, यह बात रेसलर सीमा बिस्ला के पिता आजाद सिंह ने टोक्यो में पदक के लिए कड़ा अभ्यास कर रही अपनी बेटी से कही। उन्होंने कहा कि जैसे अर्जुन को केवल मछली की आंख दिखाई दे रही थी, वैसे ही तुझे भी केवल अपने लक्ष्य पर नजर रखनी है।
विज्ञापन

कलानौर के गांव गुढान निवासी आजाद सिंह ने बताया कि सीमा से लगभग रोज ही फोन पर बात होती रहती है। वह सीमा का हौसला बढ़ाते रहते हैं। सिंह ने बताया कि सीमा भी उन्हें यकीन दिलाती रहती है कि उन्हें खेल से निराश नहीं होने देगी। देश के लिए पूरी ताकत लगा देगी। बता दें कि मंगलवार से ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के कुश्ती के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। 50 किलो भारवर्ग में गुढान निवासी सीमा का मुकाबला 6 अगस्त को होगा। टोक्यो ओलंपिक का टिकट प्राप्त करने वाली सीमा देश की आठवीं रेसलर बनीं। सीमा बिस्ला राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

‘मेहनत तेरी, खर्चा म्हारा’, दूध बेचकर भी चलाया घर
आजाद सिंह बताते हैं ‘मेरी पांच संतान है, जिनमें सीमा सबसे छोटी हैं। सीमा बचपन से ही खेलकूद में रुचि रखती थी। जब सीमा ने 1999 में कुश्ती खेलना शुरू किया तो मैंने बोल दिया था कि बेटी मेहनत तेरी, खर्चा म्हारा। उसके बाद से बेटी के खेल के बीच में कभी घर की आर्थिक तंगी को नहीं आने दिया। खेती करने के साथ-साथ भैंस रखी और दूध बेचकर भी घर चलाया।’
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूर है सीमा
सीमा बिस्ला की भाभी रविता बिस्ला बताती हैं कि ‘सीमा पूरा ध्यान अपने खेल पर रखती हैं। आज के दौर में भी वह सोशल मीडिया और फोन का बहुत सीमित प्रयोग करती हैं। वह अपने देश के लिए पदक जीतने के सपने को साकार करने के लिए गेम पर ही ध्यान केंद्रित रखती हैं।’

दो दिन से ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन उम्दा, बढ़ा हौसला
सीमा बिस्ला की भाभी रविता बिस्ला ने बताया कि दो दिन से ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन उम्दा है। जिस तरह से पहले पुरुष हॉकी टीम और फिर महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में क्वालिफाई किया और पीवी सिंधु ने मेडल जीता, अन्य और कईं खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इससे टोक्यो में अभ्यास कर रही सीमा का भी हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed