{"_id":"6983b561ef043b26f0008cbc","slug":"doctors-from-the-university-of-health-sciences-placed-first-at-the-national-conference-rohtak-news-c-17-roh1020-805386-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि के चिकित्सक राष्ट्रीय सम्मेलन में रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि के चिकित्सक राष्ट्रीय सम्मेलन में रहे प्रथम
Thu, 05 Feb 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
1-स्वास्थ्य विज्ञान विवि में कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल के साथ उपस्थित डॉ. मनीषा राठी, डॉ. वैशाली
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान की टीम ने प्रो. डॉ मनीषा राठी के निर्देशन में अमृतसर में आयोजित आईआईआरएसआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में टीचर्स ऑफ टुमॉरो (टीओटी) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस टीम में डॉ. मनीषा राठी, डॉ. वैषाली और डॉ. मानसी शामिल रहीं।
कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल और कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि उन्होंने यह अवाॅर्ड प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन किया है। इसको लेकर डाॅ. मनीषा राठी ने बताया कि इस सम्मेलन में संस्थान से ग्लूकोमा यूनिट की टीम ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान टीओटी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें देशभर से 14 टीमों ने भाग लिया।
विभागाध्यक्ष डाॅ. आरएस चौहान ने बताया कि इससे पहले नवंबर 2025 में आयोजित सीसीसी 2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी टीम ने टीओटी प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। इसमें डॉ. मनीषा राठी को नेतृत्व के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। टीम राज्य स्तर और नॉर्थ जोन स्तर पर भी टीओटी प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर आरआईओ विभागाध्यक्ष डाॅ. आरएस चौहान, डॉ. मनीषा राठी, डाॅ. सुमित सचदेवा, डॉ. रुचि व अन्य उपस्थित रहे।