फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor's son, three doctors of civil hospital corona infected

डॉक्टर का बेटा संक्रमित, सिविल अस्पताल के तीन चिकित्सक कोरोना संक्रमित

Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Doctor's son, three doctors of civil hospital corona infected
जिला सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के संक्रमित मिलने के बाद मास्क लगाए हुए चिकित्सक। संवाद
कोरोना की तीसरी सशंकित लहर की आहट के बीच जिले में शनिवार को एक चिकित्सक का बेटा व सिविल अस्पताल के तीन सीनियर चिकित्सकों को संक्रमण मिला है। तीनों चिकित्सकों को एंटीजन जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद सिविल अस्पताल में हलचल मच गई और अस्पताल प्रशासन ने पूरे स्टाफ की जांच करवानी शुरू कर दी है। संक्रमित मिले तीनों चिकित्सकों की पुष्टि अभी एंटीजन किट से हुई है और शनिवार को इनका आरटी पीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा फिर सिर पर मंडराने लगा है। शनिवार को मरीजों के लिए खुले सिविल अस्पताल में तीन चिकित्सकों के संक्रमित होने की खबर सामने आई तो स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित इन चिकित्सकों ने एंटीजन किट से जांच कराई थी, इसमें इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तीनों चिकित्सकों के संक्रमण में कई मरीज व स्टाफ आए हैं। ऐसे में सभी पर नजर रखना अस्पताल प्रशासन की मजबूरी बन गया है। इसी के तहत शनिवार को कर्मचारियों के लिए विशेष जांच की व्यवस्था की गई। टीम ने करीब 60 कर्मचारियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए हैं। देर शाम तक सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी रही। शेष कर्मचारियों के सैंपल रविवार को लिए जाएंगे। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को विभाग ने 423 लोगों के सैंपल लिए, जबकि 155 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में संक्रमण दर 4.70 प्रतिशत व सही होने वालों की दर 97.72 प्रतिशत रही। यही नहीं, नए संक्रमित केसों ने मास्क लगाने व भीड़ से दूरी बनाए रखना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

3167 लोगों का किया गया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग महामारी से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को 3167 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 871 को पहली व 2296 को दूसरी डोज दी गई। विभाग अब तक 991349 लोगों को टीका लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों की छुट्टी ने बचा लिया
दिवाली पर लगातार पिछले करीब तीन दिन से अवकाश चल रहा है। रविवार को भी अवकाश के चलते अस्पताल बंद रहेगा। दिवाली के बाद शनिवार को खुले अस्पताल में मरीज नाममात्र ही पहुंचे। त्योहारों के चलते जरूरी स्टाफ मरीजों के लिए उपलब्ध रहा। यह गनीमत रही कि त्योहारों पर अवकाश होने के कारण मरीजों की भीड़ नहीं रही। यदि अस्पताल पूरी तरह खुले होते तो चिकित्सकों के जरिये और लोग भी संक्रमित हो सकते थे।

एहतियातन कराई स्टाफ की जांच
अस्पताल के चिकित्सकों की कोरोना लक्षण नजर आने के चलते एंटीजन जांच कराई गई थी। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महामारी के खतरे को देखते हुए एहतियातन डॉक्टरों के साथ स्टाफ के सैंपल भी लिए गए हैं। शनिवार को देर शाम तक 60 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। शेष के सैंपल रविवार को होंगे। संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी एकांतवास में रहने व अपनी जांच कराने की जरूरत है। इससे संक्रमण नहीं फैलेगा।
- डॉ. रमेशचंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed