{"_id":"9f52f4c6b24b7aa0952fa7d79d9e791a","slug":"doctor-five-crore-extorson-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने लगाया पांच करोड़ चौथ मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने लगाया पांच करोड़ चौथ मांगने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डॉक्टर ने पांच करोड़ की चौथ मांगने का आरोप लगाया तो पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।
पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पक्ष ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा दिया। काफी बहसबाजी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दी।
जानकारी के अनुसार शौरी मार्केट में एक डॉक्टर निजी क्लीनिक चलाता है। दोपहर को उसकेे क्लीनिक पर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया।
डॉक्टर का आरोप था कि इन लोगों ने उससे पांच करोड़ रुपये की चौथ मांगी है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। संबंधित थाने से आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दूसरे पक्ष से बात की तो उन्होेंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उनके एक मरीज का इलाज यहां कराया जा रहा था, लेकिन डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की हालत बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। बाद में समझौता हो गया।