फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do the work of CM announcements on priority basis: ADC

सीएम घोषणाओं के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें : एडीसी

Tue, 06 Jul 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Do the work of CM announcements on priority basis: ADC
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गंभीरता से लें और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय में पूरा करें। उक्त बातें एडीसी महेंद्रपाल ने कही। वे जिला विकास भवन में बैठक कर मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से घोषणाओं के क्रियान्वयन की जानकारी हासिल की। साथ ही कहा कि जल्द से जल्द इन्हें पूरा करें ताकि लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने राजस्व, कृषि व किसान कल्याण, सड़क व परिवहन, बिजली और खेल स्टेडियम से संबंधित सीएम की घोषणाओं की समीक्षा की। एडीसी महेंद्र पाल ने विशेष तौर पर मार्केटिंग बोर्ड से संबंधित सड़क मार्ग, अनाज मंडियों में सीसीटीवी कैमरे, पंचायत विभाग द्वारा गांवों में करवाए जा रहे विकास कार्यों और पशुपालन विभाग से संबंधित कार्यों के बारे में विशेष तौर पर फीडबैक लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी काम में कोई बाधा है तो मुख्यालय से संपर्क कर तुरंत उचित कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित अधिकांश विकास योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, अन्य पर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed