{"_id":"679007582fe42382a70e1b98","slug":"do-not-touch-suspicious-object-yourself-inform-police-sp-rohtak-news-c-17-1-roh1007-585615-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध वस्तु को स्वयं न छुएं, पुलिस को दे सूचना : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध वस्तु को स्वयं न छुएं, पुलिस को दे सूचना : एसपी
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों की जांच करते पुलिसकर्मी। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले में पुलिस बल तैनात रहेगा। उस दिन किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ता और स्वाट टीमें तैनात रहेंगी। यह टीमें सूचना पाने मात्र से मौके पर पहुंच जाएंगी। शहर की कॉलोनियों और सेक्टरों में लोगों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इसके किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए स्वाट टीम और बम निरोधक दस्ते को एक संयुक्त विशेष टीम के रूप में तैयार किया है। इसका नेतृत्व बम निरोधक दस्ता प्रभारी निरीक्षक रामनिवास करेंगे। स्वाट टीम आधुनिक हथियारों से लैस है और किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। इसका सीधा संपर्क जिला कंट्रोल रूम और उच्च अधिकारियों से रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छुएं और न ही किसी को छूने दें। वहीं, मंगलवार को बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्किंग आदि स्थानों पर बारीकी से जांच की गई और निवासियों का सत्यापन भी किया गया।
विशेष टीम शहर के इन स्थानों पर रखेगी नजर
शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, मॉल, रेलवे रोड, किला रोड, कपड़ा मार्केट, शोरी मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप मार्केट, भिवानी स्टैंड, डी-पार्क आदि जगहों पर गश्त करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पुलिस की आंख-कान बनें...
पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया। इसमें अधिकारियों ने अपील की है कि गणतंत्र दिवस देश के गर्व वाले पलों में अहम स्थान रखता है, इसलिए इस दिन न केवल पुलिस, बल्कि आम लोगों को भी एक सच्चा देशभक्त बनकर अपने शहर, जिले और प्रदेश एवं देश की सुरक्षा के लिए सहयोग करना चाहिए।