फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not go out today relying on roadways bus, most will go to Panchkula.

Rohtak News: रोडवेज बस के भरोसे आज न निकलें, ज्यादातर जाएंगी पंचकूला

Thu, 17 Oct 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Do not go out today relying on roadways bus, most will go to Panchkula.
सोनीपत रोड पर महम जाने के लिए बस में चढ़ती छात्राएं। संवाद
रोहतक। अगर वीरवार को कहीं बाहर जा रहे हैं तो रोडवेज बसों के भरोसे गंतव्य पर पहुंचना मुश्किल भरा होगा। इसकी वजह रोडवेज बसों को चंडीगढ़ में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भेजा जाना है।
विज्ञापन

रोहतक डिपो से 75 बसें और यहां की ही 50 बसों को पानीपत से चंडीगढ़ भेजा जाएगा। ऐसे में यात्रियों को डिपो की कुल 184 में से 59 बसें ही उपलब्ध रहेंगी। नतीजतन वीरवार को न केवल रूट पर बसों की संख्या कम रहेगी, बल्कि भीड़ भी बनी रहेगी। बसों की कमी की वजह से लोगों को आवागमन में परेशान का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में वीरवार को नई सरकार का गठन होगा। मुख्यमंत्री व कार्यकारिणी पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ में समारोह आयोजित किया गया है। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता व समर्थक भी पहुंचेंगे। इनके लिए जिलास्तर पर रोडवेज बसें भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। सरकारी पत्र के अनुसार, रोहतक डिपो से चंडीगढ़ के लिए 75 बसें भेजना तय हुआ है। इसके अलावा यहां से 50 बसें पानीपत से सवारी लेकर चंडीगढ़ जाएंगी। डिपो की करीब 125 बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण विभिन्न रूट पर बसें कम रहेंगी। इस स्थिति में यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों की कमी खलेगी। यही नहीं, कम बसों में भीड़ भी परेशान का सबब बनेगी। ऐसे में बेहतर रहेगा कि वीरवार को जरूरी हो तो ही घर से निकलें।
महज 59 बसों के भरोसे रहेगी जिले की आबादी
चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह में रोडवेज बसों के जाने से डिपो में महज 59 बसें ही आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। ये बसें रोज की सवारियों के लिए कम पड़ेंगी। रोजाना से जिले की आबादी के लिए डिपो से 184 बसों का संचालन किया जाता है। इसके बावजूद व्यवस्था चरमराई रहती है। वीरवार को 59 बसें ही रूटों पर चलेंगी। ऐसे में व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रहेगी।
शाम को ही गांवों में पहुंच गई बसें
शपथ ग्रहण समारोह के लिए रोडवेज बसें बुधवार शाम को ही गांवों में पहुंचा दी गईं। वीरवार सुबह चंडीगढ़ रवानगी को लेकर डिपो प्रशासन की ओर से चालकों-परिचालकों की जिम्मेदारी भी शाम को ही तय कर दी गई। ये अपनी बस लेकर शाम को ही निर्धारित गांव की ओर रवाना हो गए। ये बसें वीरवार सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।

रोडवेज बेड़े की 75 बसें चंडीगढ़ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए जाएंगी। इसके अलावा 50 बसें पानीपत वे चंडीगढ़ के लिए जाएंगी। इसके चलते रूट पर सेवाएं कुछ प्रभावित रहेंगी। मौजूदा बसों के जरिए यात्रियों को बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। -कुलदीप, एसएस, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed