फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Diwali today: Auspicious time for Lakshmi puja will be from 5.36 pm to 8.11 pm.

दिवाली आज : शुभ मुहूर्त 5 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 11 तक होगा लक्ष्मी पूजन

Thu, 31 Oct 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Diwali today: Auspicious time for Lakshmi puja will be from 5.36 pm to 8.11 pm.
बहादुरगढ़। दिवाली पर्व 31 अक्तूबर वीरवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि वीरवार को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और समापन 1 नवंबर को 5 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस समय लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


लालचंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि दीपों का त्योहार दिवाली 31 अक्तूबर को है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की उपासना करने से घर में धन दौलत की बरसात होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे और नगरवासियों ने इस खुशी में दीप प्रज्ज्वलित किए थे। तभी से दिवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। 1 नवंबर को अमावस्या सुबह सवा छह बजे तक ही है, इसलिए इसके बाद लक्ष्मी पूजन नहीं किया जा सकता। इस कारण दिवाली 31 अक्टूबर को मनाना शुभ है।
विज्ञापन


वहीं शहर के मजीद मोहल्ला निवासी ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री का कहना है कि दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को ही मनाई जाती है। इस साल 31 अक्तूबर को दिन में 3 बजकर 52 मिनट से अमावस्या लग रही है, जो 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। व्रत या त्योहार में उदया तिथि देखी जाती है, लेकिन दिवाली के त्योहार में प्रदोष काल पर विचार किया जाता है। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने का विधान है। 1 नवंबर को अमावस्या तिथि शाम के समय ही समाप्त हो जाएगी, इसके कारण प्रदोष काल प्राप्त नहीं होगा। इस वजह से 31 अक्तूबर को दिवाली का पर्व मनाना बेहतर रहेगा। वहीं, गोवर्धन पूजा में उदया तिथि का मान होता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा 2 नवंबर और भाई दूज 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस तरह इस बार दीपोत्सव छह दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed