{"_id":"686d5f48ae9db41c5f09de76","slug":"divyas-lover-deepak-filed-anticipatory-bail-plea-in-high-court-rohtak-news-c-17-roh1019-686805-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिव्या के प्रेमी दीपक ने हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिव्या के प्रेमी दीपक ने हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत अर्जी
Tue, 08 Jul 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। मगन सुसाइड केस में आरोपी एवं महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दिव्या के प्रेमी दीपक ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की है। बुधवार को अर्जी पर सुनवाई हो सकती है। हालांकि, बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज का कहना है कि अभी अदालत का नोटिस नहीं मिला है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, डोभ गांव निवासी मगन उर्फ अजय ने 18 जून को एक वीडियो वायरल कर आत्महत्या कर ली थी। वायरल वीडियो में आरोप लगाया था कि उसकी शादी नारनौंद निवासी दिव्या से हुई थी। दिव्या शादी के बाद अहमदाबाद चली गई। उसे पता चला कि उसके पुलिसकर्मी दीपक से अवैध संबंध है। दोनों उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
आपत्तिजनक वीडियो भी उसके पास भेजे हैं। दोनों से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद उसका शव खेत में फंदे से लटका मिला था। बहुअकबरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
मग्न की पत्नी दिव्या ने 30 जून तो दीपक ने 1 जुलाई को जिला अदालत रोहतक में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, जिसे एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया था। अब दीपक ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है।