{"_id":"686fd449450c0d5a6100eeba","slug":"divya-was-arrested-by-rohtak-police-in-goa-update-in-magan-suicide-case-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Magan Suicide Case: पकड़ी गई आरोपी दिव्या, गोवा से ट्रेन में लाया गया रोहतक, रिमांड में उगलेगी राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magan Suicide Case: पकड़ी गई आरोपी दिव्या, गोवा से ट्रेन में लाया गया रोहतक, रिमांड में उगलेगी राज
Thu, 10 Jul 2025 08:25 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:25 PM IST
सार
मगन सुसाइड केस में फरार आरोपी दिव्या को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया है। दिव्या को गोवा में पकड़ा गया है जहां से पुलिस ट्रेन में उसे रोहतक लाई है। गुरुवार को दिव्या को कोर्ट में पेश किया गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
आरोपी दिव्या गोवा से गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोभ गांव के मगन उर्फ अजय सुसाइड केस में पुलिस ने गोवा से मृतक की पत्नी दिव्या को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम को दिव्या को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने वीडियो बनाने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन, नकदी व बैंक रिकॉर्ड बरामद करने के लिए तीन दिन का रिमांड मांगा था। केस में जांच टीम दूसरे आरोपी महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जांच में शामिल करेगी। क्योंकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
18 जून को मगन ने किया था सुसाइड
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक डोभ गांव निवासी मगन उर्फ अजय सुहाग ने 18 जून 2025 को गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मगन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उसने अपनी पत्नी दिव्या और उसके कथित प्रेमी दीपक पर गंभीर आरोप लगाए थे। मगन ने दावा किया था कि दोनों उस पर अपने पिता की हत्या करने और पुश्तैनी जमीन बेचकर मुंबई में फ्लैट खरीदने का दबाव डाल रहे थे। इसके साथ ही दीपक के कथित प्रमोशन के लिए 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

गोवा से ट्रेन में लाई गई आरोपी दिव्या
मगन ने यह भी बताया कि दिव्या ने उसे अपने प्रेमी दीपक के साथ अश्लील वीडियो भेजे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया। 30 जून को दिव्या व एक जुलाई को दीपक ने अग्रिम जमानत लगाई थी, लेकिन दो जुलाई को एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत ने दोनों की याचिका खारिज कर दी थी। दो दिन पहले दीपक ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी, जिसे बुधवार को स्वीकार कर लिया गया। अदालत ने दीपक को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। उधर, रोहतक पुलिस दिव्या को गोवा पुलिस की मदद से पकड़ने में कामयाब रही। दिव्या को रोहतक पुलिस ने ट्रेन के माध्यम से गुरुवार को लाई और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से मोबाइल फोन, बैंक रिकार्ड व नकदी बरामद करनी है।
इंस्पेक्टर नीरज, थाना प्रभारी बहु अकबरपुर
ये भी पढ़ें: Haryana: टायर में हवा भरते हुए फटा कंप्रेसर, बाइक मैकेनिक की हुई मौत, शरीर में घुसे लोहे के टुकड़े