फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike mechanic died in Jind due to compressor explosion

Haryana: टायर में हवा भरते हुए फटा कंप्रेसर, बाइक मैकेनिक की हुई मौत, शरीर में घुसे लोहे के टुकड़े

Thu, 10 Jul 2025 05:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

 कंप्रेसर टैंक पहले से मौजूद अत्यधिक हवा के दबाव के कारण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि टैंक के लोहे के टुकड़े अभिषेक के शरीर में जा घुसे।

विज्ञापन
Bike mechanic died in Jind due to compressor explosion
कंप्रेसर फटने से बाइक मिस्त्री की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नरवाना में एक बाइक रिपेयरिंग दुकान में कंप्रेसर टैंक फटने से 19 वर्षीय मिस्त्री की दुखद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


ढाकल निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कैथल रोड पर अपनी बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। गुरुवार सुबह दुकान खोलने के बाद उसने टायर में हवा भरने के लिए कंप्रेसर टैंक चालू किया। टैंक में पहले से मौजूद अत्यधिक हवा के दबाव के कारण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि टैंक के लोहे के टुकड़े अभिषेक के शरीर में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अस्पताल में मृत घोषित

घायल अवस्था में अभिषेक को तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में कंप्रेसर टैंक में अत्यधिक दबाव को विस्फोट का कारण माना जा रहा है। मृतक अविवाहित था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। इस घटना से पीड़त परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: गुरुपूर्णिमा के दिन गुरु की हत्या: दो छात्रों ने प्रिंसिपल को घोंपा चाकू, हिसार में दिल दहला देने वाली वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed