Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP leaders struggled to manage the arrangements

Rohtak News: व्यवस्था बनाने में भाजपा नेताओं का छूटा पसीना, माइक भी दे गया जवाब

Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders struggled to manage the arrangements
47 राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग - फोटो : महाराष्ट्र से आऐ शव वाहन को घेर कर बैठे मृतक के परिजन और ग्रामीण
रोहतक। पदयात्रा के दौरान व्यवस्था बनाने में भाजपाइयों के पसीने छूट गए। वहीं, शीर्ष नेताओं के सामने माइक भी धोखा देता नजर आया। यात्रा शुरू होने से पहले प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बार-बार माइक से आग्रह करती रहीं कि व्यवस्था बनाए रखें, सभी बैनर के पीछे रहें और आगे न आएं। इस बीच माइक भी बार-बार बंद होता रहा।
विज्ञापन


साउंड सिस्टम के पास खड़ीं भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी कार्यकर्ताओं को समझाने में लगी रहीं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीछे चलें और कोई आगे न आए। यात्रा के शुरुआती चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर अभिवादन किया। पदयात्रा के पीछे पैदल चल रहे बुजुर्गों और महिलाओं के लिए स्कूल बस की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन


उधर, सुबह से करीब डेढ़ बजे तक जाट शिक्षण संस्थान से लेकर डी-पार्क तक बाजार की रौनक सूनी रही। डी-पार्क के पास त्योहार पर लगने वाली दुकानों के आगे स्टॉल भी नहीं दिखे और कई दुकानों के शटर बंद रहे। दुकानदारों का कहना था कि त्योहार पर छुट्टी वाले दिन ही दुकानें बंद रहने से ग्राहकी पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की पद यात्रा व्यापारियों पर पड़ी भारी : डंग

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग का कहना है कि भाजपा की पदयात्रा दुकानदारों पर भारी पड़ी। एक तरफ भाजपा व्यापारियों के हितों और उनके सम्मान की बात करती है वहीं दूसरी तरफ पैदल यात्राओं के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। शहर में सुबह सात बजे से 12 बजे तक दिल्ली रोड पूरी तरह बंद रहा।

---------
भाजपा फैला रही अराजकता

रोहतक। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट अमन वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा स्वयं लोकतंत्र को खत्म करने और देश में अराजकता फैला रही है। लोकतंत्र बचाने, अराजकता हटाने के नाम पर ढोंग किया जा रहा है। रविवार की भाजपा की यात्रा के कारण न केवल राहगीर परेशान हुए बल्कि व्यापारियों का भी काम प्रभावित हुआ।

47 राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग

47 राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग- फोटो : महाराष्ट्र से आऐ शव वाहन को घेर कर बैठे मृतक के परिजन और ग्रामीण

47 राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग

47 राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग- फोटो : महाराष्ट्र से आऐ शव वाहन को घेर कर बैठे मृतक के परिजन और ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed