{"_id":"6ae788619bacc990800353f7","slug":"inld-youth-district-president-placed-under-house-arrest-rohtak-news-c-17-roh1019-947679-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: .इनेलो युवा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, बोले-सवालों से डरती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: .इनेलो युवा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, बोले-सवालों से डरती है सरकार
विज्ञापन
53-खेड़ी साध में इनेलो के युवा जिला अध्यक्ष बब्लू प्रधान को हाउस अरेस्ट करते पुलिस कर्मी। स्रोत
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की यात्रा से पहले इनेलो के जिलाध्यक्ष बल्लू प्रधान को पुलिस ने रविवार सुबह खेड़ी साध स्थित ऑफिस में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। बल्लू प्रधान ने वीडियो जारी कर कहा कि जब भी रोहतक में सत्ता पक्ष का कोई बड़ा कार्यक्रम होता है या मुख्यमंत्री का आगमन होता है तो उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है। उन्हें रविवार को साढ़े चार बजे के बाद छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि वे तो अपने गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं उठाना चाहते थे।
गांव में पीने के पानी की किल्लत है, बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है और सड़कें पूरी तरह टूटी पड़ी हैं। बल्लू का आरोप है कि सीआईडी की रिपोर्ट में इन सवालों के उठने के डर से सरकार ने उन्हें रोकने के लिए पुलिस को आगे कर दिया। उन्होंने इसे तानाशाही करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है।
वहीं, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी भाजपा से मिली हुई है और चुनाव में प्रत्याशी बैठाए जाते हैं। सत्ता और विपक्ष दोनों की मिलीभगत से जनता के मुद्दे दबाए जा रहे हैं, लेकिन इनेलो जनता की आवाज उठाती रहेगी।