{"_id":"65d7882c8bad1cb47a045224","slug":"district-level-task-force-meeting-under-destitute-cow-rehabilitation-campaign-rohtak-news-c-17-roh1020-366104-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेसहारा गोवंश पुनर्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेसहारा गोवंश पुनर्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
Thu, 22 Feb 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। बेसहारा गोवंश पुनर्वास अभियान के तहत वीरवार को जिला जिला स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक नोडल अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व विभिन्न गोशाला संचालकों ने भाग लिया। सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 29 फरवरी तक बेसहारा गोवंश के पुनर्वास के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
नोडल अधिकारी राजपाल चहल ने इस बैठक में लिए गए निर्णयों में बताया कि बैठक में गांव स्तर पर सर्वेक्षण कर बेसहारा पशुओं की संख्या तथा गोशालाओं में छोड़े जाने वाले बेसहारा पशुओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। गौशाला संचालकों ने कहा कि दूसरे जिलों व राज्यों से आने वाले बेसहारा पशुओं को जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किया जाए व उनकी संख्या को उचित स्तर पर नियंत्रित किया जाए।