फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar Association elections... Arvind Sheoran will contest for the post of President for the second consecutive time

Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव... अरविंद श्योराण लड़ेंगे लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव

Sun, 02 Feb 2025 08:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association elections... Arvind Sheoran will contest for the post of President for the second consecutive time
02सीटीके18... ​जिला अदालत परिसर के सामने बना गोल चक्कर, जहां से वकीलों के सभी होर्डिंग हटाए गए।
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वकीलों के बीच सियासी माहौल गरमाने लगा है।
विज्ञापन

बार के निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योराण लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव लड़ेंगे। बार के वरिष्ठ वकीलों व युवाओं साथियों से मंत्रणा के बाद यह निर्णय लिया गया। उधर, बार के पूर्व महासचिव दीपक हुड्डा पहले ही प्रधान पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, महासचिव पद के लिए नए चेहरे मैदान में आ सकते हैं। कई वकील इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।
पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो का सबसे ज्यादा आठ बार प्रधान बनने का रिकाॅर्ड है। पिछली बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि लगातार तीन बार कोई प्रधान नहीं बन सकता। ऐसे में साथी वकील अरविंद श्योराण को मैदान में उतारा था। श्योराण जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

शनिवार को वकीलों की विशेष बैठक हुई, इसमें अरविंद श्योराण से वरिष्ठ वकीलों से सलाह दी। इसमें कई पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। आखिर में निर्णय हुआ कि अरविंद श्योरण को ही दूसरी बार मैदान में उतारा जाए। इसकी रविवार को सूचना सार्वजनिक कर दी गई। वहीं, लगातार दो बार महासचिव रह चुके दीपक हुड्डा इस बार प्रधान पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं, अगर तीसरा दावेदार सामने नहीं आता तो दोनों के बीच सीधी टक्कर तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात फरवरी को होगा कार्यक्रम घोषित
चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक व ओपी पूनिया की तरफ से जांच के बाद मतदाता सूची पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल को भेज दी गई है। काउंसिल अब जांच के बाद सात फरवरी को मतदाता सूची जारी करेगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि उसी दिन चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान के लिए पहले से 28 फरवरी को मतदान की तिथि तय है।

------
बार के वरिष्ठ साथियों से मंत्रणा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जल्द साथियों के बीच जाकर मुलाकात करेंगे। बताएं कि कैसे पूरे साल बार के कामकाज में
पारदर्शिता रखी गई।
अरविंद श्योराण, निवर्तमान प्रधान जिला बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed