फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar Association Election: Prescriptions of two claimants including head post, hoardings imposed, then fined 50 thousand

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद समेत दो दावेदारों के पर्चे वापस, होर्डिंग लगाया तो 50 हजार जुर्माना

Wed, 28 Oct 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association Election: Prescriptions of two claimants including head post, hoardings imposed, then fined 50 thousand
जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नाम वापसी के बाद फाइलों को चेक करते चुनाव अधिकारी। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के दावेदार संजीव शर्मा ने नामांकन के 22 घंटे के बाद मंगलवार को अपना नाम वापस ले लिया। सोमवार को उन्होंने 3 बजे नामांकन दाखिल किया था। अब चुनावी मैदान में पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज व प्रमोद दलाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, लाइब्रेरियन इंचार्ज के प्रत्याशी राजेश मोर ने भी नामांकन वापस ले लिया। हालांकि मतदाता सूची को लेकर अभी मामला फंसा हुआ है। चुनाव अधिकारी ने 142 वकीलों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लिस्ट पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल भेजी है। अगर कौंसिल मंजूरी देती है तो उक्त वकीलों को वोट का अधिकार मिलेगा। प्रधान पद के प्रत्याशी उमेश भारद्वाज ने अभी वकीलों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि उनसे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 6 नवंबर को होने हैं। प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। मंगलवार को दोपहर 1 बजे तक नाम वापस की समय सीमा थी। चुनाव अधिकारी अरविंद श्योराण ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी संजीव शर्मा व लाइब्रेरी इंचार्ज पद के प्रत्याशी राजेश मोर ने अपने नाम वापस ले लिए। अब लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए प्रेम नारायण शर्मा व विकास आर्य के बीच चुनाव होगा। जबकि उप प्रधान पद के लिए सात, सचिव के लिए 4 व सह सचिव के लिए दो प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। वहीं, नामांकन वापसी के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों के साथ मीटिंग बैठक की। साथ ही चुनाव नियमों के बारे में विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी होर्डिंग, पोस्टर व बैनर नहीं लगाएगा। अगर किसी ने नियम तोड़ा तो उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। सभी प्रत्याशी बड़ी बैठक करने से बचें, क्योंकि कोरोना से भी बचाव जरूरी है। ऑनलाइन चुुनाव प्रचार पर फोकस किया जाए। साथ ही मतदान के दिन 10 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें एक बूथ महिला वकीलों व एक बूथ 65 साल या इससे ज्यादा उम्र के वकीलों के लिए होगा। साथ ही पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

---
पोस्टल बैलेट पर फैसला कल होने वाली चुनाव कमेटी की बैठक में
वीरवार को चुनाव अधिकारी ने चुनाव कमेटी की बैठक बुलाई है, जिसमें पोस्टल बैलेट पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा कमेटी चुनावी स्टाफ व व्यवस्था को लेकर भी अहम कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मतदाता सूची में जिन वकीलों के नाम जोड़ने के लिए पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल को भेजे हैं, उनको सार्वजनिक किया जाए। ताकि समय रहते प्रत्याशी उनसे संपर्क करके समर्थन मांग सकें। अगर मतदान से एक दिन पहले सूची दी गई तो वकीलों से संपर्क करना संभव नहीं होगा।

उमेश भारद्वाज, प्रत्याशी प्रधान पद
...
करीब 142 वकीलों की सूची बार कौंसिल को भेजी गई है। अगर कौंसिल अनुमति देगी तो उक्त वकीलों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। वीरवार को चुनाव कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सूची प्रत्याशियों को दे दी जाएगी।
अरविंद श्योराण, चुनाव अधिकारी जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed