फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District administration started mental health helpline

Rohtak News: जिला प्रशासन ने शुरू की मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन

Thu, 11 Dec 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
District administration started mental health helpline
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल स्थित मनोरोग एवं नशा मुक्ति केंद्र में मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर 8295474838 शुरू किया गया। सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 से शाम 3 बजे तक इस पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि इस हेल्पलाइन पर नागरिकों को संपर्क करने पर स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सक एवं प्रशिक्षित काउंसलरों की तरफ से उचित परामर्श, उपचार एवं मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है। तनाव, चिंता, अनिद्रा, अवसाद अथवा किसी भी मानसिक परेशानी से पीड़ित व्यक्ति बिना किसी भय या संकोच के मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन से सहायता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि तीव्र गति से बदलती जीवनशैली, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सामाजिक-आर्थिक दबावों के कारण तनाव आज एक सामान्य किंतु गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। कार्यालय का अत्यधिक काम, पारिवारिक दायित्व, बेरोजगारी व आर्थिक अस्थिरता, मोबाइल व सोशल मीडिया पर बढ़ती निर्भरता, नींद की कमी तथा सामाजिक अलगाव जैसे कारण व्यक्ति के मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed