फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Discussion on the work plan and expansion of the organization in the VHP meeting

Rohtak News: विहिप की बैठक में संगठन की कार्ययोजना, विस्तार पर चर्चा

Sat, 02 Aug 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the work plan and expansion of the organization in the VHP meeting
51-रोहतक में विहिप की तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक से पूर्व गोकर्ण डेरे में सत्संग करते प्रतिभागी श
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। विश्व हिंदू परिषद हरियाणा की तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक का शनिवार को गोकर्ण तीर्थधाम परिसर में सामूहिक सत्संग के साथ शुभारंभ हुआ। उप-आचार्य एवं महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से बैठक की शुरुआत की। यहां संगठन की कार्ययोजना, विस्तार, विभिन्न आयामों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।
शुक्रवार रात 9 बजे शुरू हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों की प्रस्तुतियां देने के साथ उनके अनुरूप योजनाओं की दिशा निर्धारित की। इससे पूर्व गोकर्ण तीर्थ में सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालु प्रतिभागियों ने भजनों से प्रभु की स्तुति की।
विज्ञापन

यहां विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वह समस्त कार्यकर्ताओं को प्रेरणा एवं दिशा प्रदान करेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष पूर्व सेशन जज पवन कुमार ने की। संचालन प्रांत मंत्री वरुण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, सह-मंत्री सुशील शास्त्री एवं अनीता समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। मार्गदर्शन क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने किया।


पहले किया जाएगा शिवलिंग का जलाभिषेक
शनिवार सुबह बैठक का विधिवत शुभारंभ गोकर्ण तीर्थ स्थित शिवलिंग के दर्शन व जलाभिषेक के साथ किया जाएगा। इससे पूर्व गोकर्ण तालाब की आराधना, स्नान एवं परिक्रमा की जाएगी। इसके बाद बैठक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed