फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dipanshi and Amit selected for National Coaching Camp

Rohtak News: नेशनल कोचिंग शिविर के लिए दीपांशी और अमित चयनित

Wed, 23 Nov 2022 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Dipanshi and Amit selected for National Coaching Camp
रोहतक। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से आयोजित नेशनल कोचिंग शिविर में एथलेटिक्स हरियाणा के 18 एथलीट शामिल हैं। साई की ओर से एशियन और विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम के लिए 23 नवंबर से 31 मार्च तक 400 मीटर दौड़ राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने कहा कि एथलीटों के लिए शिविर एलएनसीपीई और ऊषा स्कूल त्रिवेंद्रम में लगाए जा रहे हैं। दौड़, जंप और रेस वाक इवेंट के लिए एनएसएससी बंगलूरू और थ्रो इवेंट के खिलाड़ियों के लिए एनएसएनआईएस पटियाला में शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने कहा कि 400 मीटर दौड़ में हरियाणा के एथलीट खिलाड़ी विक्रांत पांचाल फरीदाबाद, कपिल हिसार, आयुष डबास सोनीपत, किरण सोनीपत, दीपांशी रोहतक और अंजलि जींद एलएनसीपीई और ऊषा स्कूल त्रिवेंद्रम में नेशनल कोचिंग कैंप में अपना खेल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं बंगलूरू के शिविर में 3000 मीटर स्टेपल चेस में संदीप कुमार महेंद्रगढ़, जुनैद नूंह, अमित रोहतक व रवीना जींद हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएनआईएस पटियाला में हरियाणा के नीरज चोपड़ा पानीपत, साहिल सिलवाल चरखी दादरी, यशवीर सिंह भिवानी और शिल्पा रानी जींद जेवेलिन थ्रो इवेंट और मनप्रीत कौर अंबाला शॉट पुट इवेंट में नियमित अभ्यास कर अपने खेल प्रदर्शन को निखार कर एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए तैयारी करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला (सिरसा), कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू (हिसार) ने नेशनल कोचिंग कैंप में चयनित सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed