{"_id":"68b5f9bd901e9553c4018eca","slug":"dinesh-was-the-final-winner-in-slogan-writing-and-poster-making-competition-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-119741-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्लोगन लेखन में दिनेश और पोस्टर बनाओ स्पर्धा में अंतिम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्लोगन लेखन में दिनेश और पोस्टर बनाओ स्पर्धा में अंतिम विजेता
Tue, 02 Sep 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में एड्स विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एड्स पर आधारित स्लोगन लेखन में दिनेश और पोस्टर बनाओ स्पर्धा में अंतिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों को एड्स के कारण, रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव केवल जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी लोगों को इस विषय में शिक्षित करें।
स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंतिम प्रथम, अंशू द्वितीय व संतोष तृतीय रहीं। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में दिनेश प्रथम, कोमल द्वितीय व महेश तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पविता यादव ने आसपास के लोगों को भी एड्स से बचाव के लिए जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. विजय यादव, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. सोमवीर, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नीता शर्मा, डॉ. अश्वनी, डॉ. रवींद्र कुमार सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।