फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dimple of Haryana defeated Sanjana of Madhya Pradesh 5-0

Rohtak News: हरियाणा की डिंपल ने मध्य प्रदेश की संजना को 5-0 से हराया

Thu, 11 Apr 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dimple of Haryana defeated Sanjana of Madhya Pradesh 5-0
11सीटीके13...राजीव गांधी स्टेडियम स्थित साई बॉक्सिंग एकेडमी में आयोजित एलीट यूथ नेशनल टैलेंट हं
रोहतक। खेलो इंडिया आरईसी कंबाइंड नेशनल लेवल टैलेंट हंट टूर्नामेंट में बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया। साई (स्पोर्ट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया) एनबीए (नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी) एनसीओई (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस) में एलीट एवं युवा महिला एवं पुरुष वर्ग की यह स्पर्धा आयोजित की गई है। स्पर्धा में दिनभर में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

वीरवार को लड़कियों के वर्ग में रोमांचक मुकाबल हुए। भारवर्ग 46 से 48 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र की जान्हवी को वॉक ऑवर मिला। हरियाणा की डिंपल ने मध्य प्रदेश की संजना को 5-0 से, हरियाणा की माही सिवाच ने मणिपुर की एलंगबैम थोईचा देवी को चार-एक से, मध्य प्रदेश की लक्ष्मी ने तेलंगाना की लक्ष्या को 5-0 से हराया। भार वर्ग 50 से 52 में महाराष्ट्र की प्रेरणा को वॉक ऑवर मिला। कर्नाटक की आर इवेजिलिन ने असम की काकोली पाटिर को 5-0, हरियाणा की प्रियंका ने महाराष्ट्र की घनिशा निलेश धेवा को हराया। भार वर्ग 54 से 57 किलो वर्ग में हरियाणा की दीपिका ने उत्तर प्रदेश की चारू सिंह को 5-0, हरियाणा की विशु राठी ने गुजरात की खुशी, हरियाणा की अंजली ने महाराष्ट्र की निशी को 5-0, चंडीगढ़ की सान्या ने असम की आईश्री हजारिका काे हराया।
विज्ञापन


लड़कों के भार वर्ग 46 से 48 में महाराष्ट्र के प्रथमेश योगेश ने हरियाणा के ठाकुर लाल को तीन-एक, झारखंड के आलोक कुमार ने उत्तर प्रदेश के अमरजीत पटेल को हराया। भार वर्ग 48 से 51 किलो में हरियाणा के राजन ने हरियाणा के जतिन को, दिल्ली के प्रिंस कुमार ने झारखंड के आशीष को 5-0, भार वर्ग 51 से 54 किलो में महाराष्ट्र के प्रेम सन्नी लोंधे ने हरियाणा के प्रवीण को वॉक ओवर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा के अशोक देवानंद ने महाराष्ट्र के स्वर्णन राजेश को चार-तीन से, भार वर्ग 54 से 57 किलो में हरियाणा के शुभम ने आंध्र प्रदेश के टैगफन कुमार को चार-तीन से, हरियाणा के सागर ने कर्नाटक के किरण संतान को 5-0, भार वर्ग 57 से 60 किलो में राजस्थान के गौरवराज सिंह राठौर ने दिल्ली के अरमान नायक को चार-तीन से, हरियाणा के निखिल ने हरियाणा के परशान कुमार को 5-0, भार वर्ग 60 से 63 किलो में महाराष्ट्र के हुजेफ ने गुजरात के इशांत नेगी, हरियाणा के नीरज कुमार ने चंडीगढ़ के सन्नी को 5-0, भार वर्ग 67 से 71 किलो में हरियाणा के हिमांशु ने हरियाणा के प्रवेश को 5-0, हरियाणा के जतन सिंहमार ने महाराष्ट्र के श्रीयश संतोष को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed